राहुल गांधी की नाक से बहता दिखा खून, हिरासत में लिए जाने के दौरान…

राहुल गांधी की नाक से बहता दिखा खून, हिरासत में लिए जाने के दौरान…

पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस दौरान उनकी नाक से खून बहता नजर आ रहा है। आरोप है कि हिरासत में लिए जाने के दौरान राहुल गांधी की नाक में चोट लगी है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष के सीने पर भी चोट लगने की बात कही जा रही है। गौरतलब है कि पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और सपा मुखिया अखिलेश यादव को पुलिस ने शाम करीब पौने सात बजे हिरासत में ले लिया।

राहुल गांधी की नाक से बहता दिखा खून, हिरासत में लिए जाने के दौरान…

जमीन पर बैठ गए राहुल
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस दौरान सड़क पर बैठ गए और पुलिस के साथ जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद करीब 10 पुलिसकर्मी राहुल गांधी को घसीटते हुए लेकर गए। इस दौरान उनकी नाक से खून बहता नजर आया। इसके अलावा यह भी आरोप लगे हैं कि राहुल गांधी के सीने पर भी चोटें लगी हैं। गौरतलब है कि जब पुलिसकर्मी राहुल गांधी को हिरासत में लेने की कोशिश कर रहे थे तो वह जमीन पर बैठ गए। इस दौरान पुलिसकर्मी उन्हें जबरन उठाकर बस में बैठाने की कोशिश करते नजर आए।

धरनास्थल से घसीटते हुए ले गए
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास के निकट धरना दिया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस्तीफे की मांग की। बाद में पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कई अन्य नेताओं को हिरासत में लिया और उन्हें बस में बैठाकर ले जाया गया। बस में बैठाने के दौरान प्रियंका गांधी ने प्रतिरोध भी किया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी इस धरना में शामिल हुए थे।

जमकर हुई नारेबाजी
कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस्तीफे की मांग करते हुए ‘7 लोक कल्याण मार्ग’ के निकट धरना दिया और ‘प्रधानमंत्री इस्तीफा दो’, ‘गुंडागर्दी नहीं चलेगी’ और ‘छात्रों को न्याय दो’ जैसे नारे लगाए। धरना शुरू होने के कुछ देर बाद पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कई अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया। इससे पहले लोकसभा सदस्य चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा, शशिकांत सेंथिल और अन्य नेताओं को भी हिरासत में लिया गया। धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने हाथों में हथकड़ियां पहनकर छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई का सांकेतिक विरोध किया।

राहुल से मिले केंद्रीय मंत्री
इससे पहले, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह और गृह सचिव गोविंद मोहन मौके पर पहुंचे और राहुल गांधी से धरना समाप्त करने का आग्रह किया। राहुल गांधी ने छात्रों को न्याय दिलाने के इच्छुक लोगों से धरने में शामिल होने की अपील की थी। उन्होंने कहाकि छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है और सरकार को इस मामले में जवाबदेही लेनी चाहिए। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि सरकार न तो घटना की जवाबदेही लेना चाहती है और न ही संसद में इस पर चर्चा की अनुमति दे रही है।

क्या बोलीं प्रियंका
प्रियंका गांधी ने कहाकि विपक्ष सदन में इस मुद्दे पर चर्चा करना चाहता है, लेकिन उसे बोलने नहीं दिया जा रहा। उन्होंने छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई का जिक्र करते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। इससे पहले, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचकर घायल छात्रों से मुलाकात की थी। धरने में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, रणदीप सुरजेवाला, पवन खेड़ा और कई अन्य सांसद एवं नेता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *