डबल हुआ Adani ग्रुप की इस कंपनी का मुनाफा, 3 महीने में छापे ₹1,149 करोड़, शेयर ने भी बनाया रिकॉर्ड

डबल हुआ Adani ग्रुप की इस कंपनी का मुनाफा, 3 महीने में छापे ₹1,149 करोड़, शेयर ने भी बनाया रिकॉर्ड

अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी एनर्जी सोल्यूशन ने वित्त वर्ष 202627 की पहली तिमाही के शानदार नतीजे घोषित किए हैं. कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछले साल के मुकाबले 124% बढ़कर 1,149 करोड़ रुपये पहुंच गया. पिछले साल इसी क्वार्टर में कंपनी ने करीब 513 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था. तिमाही नतीजों के ऐलान के बाद अडानी एनर्जी सोल्यूशन के शेयर में करीब 3% की तेजी आई और NSE पर दोपहर के कारोबार के दौरान यह 1,781.20 रुपये तक पहुंच गया.

डबल हुआ Adani ग्रुप की इस कंपनी का मुनाफा, 3 महीने में छापे ₹1,149 करोड़, शेयर ने भी बनाया रिकॉर्ड

सिर्फ मुनाफा ही नहीं, कंपनी के रेवेन्यू में भी जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली. अप्रैलजून तिमाही में कंपनी की ऑपरेशन से होने वाली आय 42% बढ़कर 9,711 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 6,819 करोड़ रुपये थी. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। अगर पिछली तिमाही से तुलना करें तो कंपनी की आय 7,443 करोड़ रुपये से बढ़कर 9,711 करोड़ रुपये हो गई. वहीं पिछली तिमाही में नेट प्रॉफिट भी 723 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,149 करोड़ रुपये पहुंच गया.

कंपनी का EBITDA 30% बढ़कर 3,008 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 2,314.5 करोड़ रुपये था. हालांकि, EBITDA मार्जिन पिछले साल के 33.9% से घटकर 31% रह गया. कंपनी ने इस तिमाही में 29 करोड़ रुपये की रेगुलेटरी डिफरल आय दर्ज की, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में 504 करोड़ रुपये का रेगुलेटरी डिफरल खर्च हुआ था.

खर्च भी बढ़ा, लेकिन कमाई उससे ज्यादा

इस तिमाही में कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 8,440 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 5,864 करोड़ रुपये था. इसका मुख्य कारण बिजली खरीदने की लागत और निर्माण कार्यों पर बढ़ा खर्च रहा. बिजली खरीदने का खर्च 1,724 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,561 करोड़ रुपये हो गया. निर्माण कार्यों पर खर्च 1,742 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,138 करोड़ रुपये पहुंच गया. फाइनेंस कॉस्ट 894 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,152 करोड़ रुपये हो गई. टैक्स खर्च भी 117 करोड़ रुपये से बढ़कर 156 करोड़ रुपये हो गया. हालांकि खर्च बढ़ने के बावजूद कंपनी ने मजबूत कमाई दर्ज की.

किन कारोबारों ने किया सबसे अच्छा प्रदर्शन?

  • ट्रांसमिशन कारोबार की आय 52.4% बढ़कर 3,335.3 करोड़ रुपये हो गई.
  • डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार की आय 5% बढ़कर 3,520.4 करोड़ रुपये रही.
  • स्मार्ट मीटर कारोबार ने सबसे तेज़ बढ़त दर्ज की. इसकी आय 112 करोड़ रुपये से बढ़कर 346.9 करोड़ रुपये हो गई, यानी 200% से अधिक की वृद्धि हुई.
  • वहीं, एनर्जी सॉल्यूशंस प्लेटफॉर्म से होने वाली आय में भी जबरदस्त उछाल आया. इस कारोबार की आय 9 गुना से ज्यादा बढ़कर 1,906.8 करोड़ रुपये पहुंच गई. यह आंकड़ा 30 जून को समाप्त तिमाही का है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *