Quick Samachar: अधिकतर भारतीय घरों में गेहूं के आटे की रोटी का सेवन व्यापक रूप से किया जाता है। लोग नाश्ते, लंच और रात तक के खाने में रोटी खाना पसंद करते हैं। लेकिन, कई बार रोजरोज एक ही तरह की रोटी खाकर मन ऊब जाता है। ऐसे में इसकी जगह लोग दूसरे विकल्प की तलाश में बाजार में मिलने वाले छोलेभटूरे, पराठे और अन्य फास्ट फूड का सेवन करते हैं। इनका स्वाद भले ही अच्छा हो, लेकिन ये सेहत के लिए नुकसानदेह भी साबित हो सकते हैं। ऐसे में आप घर पर ही स्वादिष्ट और हेल्दी ठेचा पराठा बना सकते हैं।
ठेचा पराठा महाराष्ट्र के प्रसिद्ध व्यंजन ठेचा से तैयार किया जाने वाला एक स्वादिष्ट और मसालेदार पराठा है। यह आमतौर पर हरी मिर्च, लहसुन, मूंगफली और मसालों को कूटकर तैयार किया जाता है। इस पराठे का स्वाद तीखा, सुगंधित और बेहद लाजवाब होता है। इसे आप नाश्ते, लंच से लेकर डिनर तक में खा सकते हैं। ठेचा पराठे को दही, मक्खन, अचार या फिर हरी चटनी के साथ परोसा जाता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि।
4 लोगों के लिए ठेचा बनाने की सामग्री
810 हरी मिर्च
810 लहसुन की कलियां
2 बड़े चम्मच भूनी हुई मूंगफली
1 छोटा चम्मच जीरा
1 बड़ा चम्मच हरा धनिया
आधा छोटा चम्मच नमक
1 छोटा चम्मच तेल
पराठे बनाने के लिए सामग्री
2 कप गेहूं का आटा
आधा छोटा चम्मच नमक
1 छोटा चम्मच तेल
आवश्यकता अनुसार पानी
पराठा सेंकने के लिए तेल या घी
ठेचा पराठा बनाने की आसान विधि
सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म कर लें। इसमें हरी मिर्च और लहसुन डालकर 23 मिनट तक हल्का भून लें। जब इनका रंग हल्का बदल जाए, तो गैस बंद कर दें।
इसके बाद भुनी हुई मूंगफली, जीरा और नमक को मिक्सर में डाल दें या सिलबट्टे पर रख दें। अब इसमें भुनी हुई मिर्च और लहसुन डालें। सभी चीजों को दरदरा कूट लें। ध्यान रखें इसे पूरी तरह पेस्ट न बनाएं। आखिर में हरा धनिया मिलाकर अच्छे से मिला दें।
इसके बाद एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा, नमक और तेल डालकर अच्छे से मिला दें। आटे को नरम गूंथ लें और 15 मिनट के लिए ढककर रख दें। इसके बाद आटे की लोई को हल्का बेल लें। बेले हुए आटे के बीच में 12 चम्मच ठेचा रख दें। इसे चारों तरफ से बंद करके दोबारा हल्के हाथों से बेल लें। अब पराठे को तवे पर डाल दें और अच्छे से पकने के लिए तेल या घी डाल दें। पराठे को सुनहरा और कुरकुरा होने तक दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंक लें। आपका ठेचा पराठा बनकर तैयार है। इसे गरमागरम सर्व करें।
💬 Comments (0)
Leave a Comment