लखनऊ फिर शर्मसार: 4 साल की मासूम से स्कूल वैन ड्राइवर ने की दरिंदगी, अभिभावकों का फूटा गुस्सा

लखनऊ फिर शर्मसार: 4 साल की मासूम से स्कूल वैन ड्राइवर ने की दरिंदगी, अभिभावकों का फूटा गुस्सा

यूपी की राजधानी लखनऊ में एक दिल दहला देने वाला बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. तालकटोरा थाना क्षेत्र के राजाजीपुरम स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली चार वर्षीय मासूम नर्सरी छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म की घटना सामने आई है. पुलिस ने आरोपी स्कूल वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.

लखनऊ फिर शर्मसार: 4 साल की मासूम से स्कूल वैन ड्राइवर ने की दरिंदगी, अभिभावकों का फूटा गुस्सा

पुलिस के अनुसार, बच्ची रोज की तरह स्कूल वैन से स्कूल आतीजाती थी. परिजनों का कहना है कि बच्ची की तबीयत अचानक खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया. वहां मेडिकल जांच के बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई. इसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. घटना तालकटोरा थाना क्षेत्र स्थित राजाजीपुरम के एक निजी स्कूल की है.

शिकायत के आधार पर तालकटोरा थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और POCSO अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी वैन चालक गिरीश मिश्रा को हिरासत में लेकर बाद में गिरफ्तार कर लिया. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है. घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मेडिकल रिपोर्ट सहित अन्य वैज्ञानिक एवं फोरेंसिक सबूतों का भी परीक्षण किया जाएगा. जांच पूरी होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों में आक्रोश है. लोगों ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था, स्कूल वैन कर्मचारियों के सत्यापन और निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं. अभिभावकों ने मांग की है कि स्कूल प्रशासन बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाए. वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *