Weather Alert: यूपी में मानसून का जोर, सरयू का बढ़ा जलस्तर… आज 33 जिलों में बारिश का अलर्ट; 45 जिलों में वज्रपात की चेतावनी

Weather Alert: यूपी में मानसून का जोर, सरयू का बढ़ा जलस्तर… आज 33 जिलों में बारिश का अलर्ट; 45 जिलों में वज्रपात की चेतावनी
Weather Alert: यूपी में मानसून का जोर, सरयू का बढ़ा जलस्तर… आज 33 जिलों में बारिश का अलर्ट; 45 जिलों में वज्रपात की चेतावनी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह करीब 8 बजे से लगातार रिमझिम बारिश हो रही है। आसमान में घने काले बादल छाए रहने से दिन में भी अंधेरा जैसा माहौल बना हुआ है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए तेज हवा और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि गरजचमक के साथ बारिश का सिलसिला भी जारी रहने की संभावना है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के अनुसार प्रदेश में 24 जुलाई तक रोजाना बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसूनी हवाएं सक्रिय हो चुकी हैं और 19 से 24 जुलाई के बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश होती रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना कम है।

उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में विकसित हुआ बादलों का सिस्टम झारखंड की ओर बढ़ा है, जिसके प्रभाव से मानसूनी हवाएं उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों की तरफ मुड़ गई हैं। यही कारण है कि प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां तेज होने लगी हैं।

शनिवार को पूर्वांचल और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 141.6 मिमी बारिश गोरखपुर में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा मिर्जापुर में 80 मिमी, लखीमपुर खीरी में 70.4 मिमी, वाराणसी में 64 मिमी और सुल्तानपुर में 58 मिमी वर्षा दर्ज हुई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली।

मौसम विभाग ने रविवार के लिए महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर समेत तराई के 10 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 23 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट और 45 जिलों में गरजचमक के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, 19 से 21 जुलाई के दौरान पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश दोनों क्षेत्रों में मानसून और अधिक सक्रिय रहेगा। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इससे प्रदेश के अधिकांश जिलों में व्यापक बारिश होने के आसार हैं और वर्षा की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *