लजीज मिडडे मील के नाम पर सरकारी स्कूल में परोसा जा रहा आलूपानी, सीतापुर में लापरवाह प्रधानाध्यापिका निलंबित

लजीज मिडडे मील के नाम पर सरकारी स्कूल में परोसा जा रहा आलूपानी, सीतापुर में लापरवाह प्रधानाध्यापिका निलंबित
लजीज मिडडे मील के नाम पर सरकारी स्कूल में परोसा जा रहा आलूपानी, सीतापुर में लापरवाह प्रधानाध्यापिका निलंबित

सीतापुर महमूदाबाद विकास खंड स्थित प्राथमिक विद्यालय छंगापुर में मिडडे मील वितरण में लापरवाही का मामला सामने आया है। जांच के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने प्रधानाध्यापिका कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

यह कार्रवाई खण्ड शिक्षा अधिकारी महमूदाबाद की जांच आख्या और संस्तुति के आधार पर की गई है।

सब्जी की गुणवत्ता से लेकर दूध वितरण तक मिली खामी

जांच के दौरान विद्यालय में एमडीएम व्यवस्था से जुड़ी कई अनियमितताएं सामने आईं। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार विद्यालय में तैयार होने वाली सब्जी की गुणवत्ता अक्सर खराब रहती थी।

इसके अलावा छात्रों को निर्धारित मात्रा में दूध उपलब्ध नहीं कराया जाता था। बच्चों को व्यवस्थित तरीके से बैठाकर भोजन कराने की व्यवस्था में भी कमी पाई गई।

इन कमियों को कार्य और दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही, अनुशासनहीनता और स्वेच्छाचारिता माना गया।

बेसिक शिक्षा परिषद के नियमों के तहत निलंबन

मामले में उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी वर्ग नियमावली 1973 और अनुशासन नियमावली 1999 के तहत कार्रवाई की गई है। इन्हीं प्रावधानों के आधार पर प्रधानाध्यापिका कल्पना वर्मा को निलंबित किया गया है।

एक महीने में देनी होगी जांच रिपोर्ट

मामले की विस्तृत जांच के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रथम पुष्पराज सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें साक्ष्यों के साथ एक महीने के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

निलंबन अवधि के दौरान प्रधानाध्यापिका कल्पना वर्मा को प्राथमिक विद्यालय नदवा, विकास खंड महमूदाबाद में अपनी दैनिक उपस्थिति दर्ज करानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *