लो जी अब क्या हो गया बिहार में? बात ही कर रहे थे लड़कालड़की, लोगों ने जबरन करवा दी शादी​

लो जी अब क्या हो गया बिहार में? बात ही कर रहे थे लड़कालड़की, लोगों ने जबरन करवा दी शादी​

Begusarai News: बिहार के बेगूसराय जिले से एक बार फिर कथित जबरन शादी का मामला सामने आया है. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है. वीडियो में दिखा कि एक प्रेमी युगल की ग्रामीणों की मौजूदगी में जबरन शादी करवाई गई. जानकारी के अनुसार, युवक और युवती किसी स्थान पर अकेले में आपस में बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान गांव के कुछ लोगों की नजर उन पर पड़ गई और उन्होंने दोनों को पकड़ लिया. इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने दबाव बनाकर दोनों की शादी कराने का फरमान सुना दिया.

सोशल मीडिया पर सामने आई वीडियो क्लिप में साफ देखा जा सकता है कि कई लोगों की मौजूदगी में युवक को पकड़कर जबरन युवती की मांग में सिंदूर डलवाया जा रहा है. युवक इस दौरान असहज दिख रहा है, लेकिन आसपास मौजूद लोगों के दबाव के कारण वह विरोध नहीं कर पाता. स्थान विशेष को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि ये घटना बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र स्थित राहतपुर कुतलूपुर गांव की है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि Tv9 भारतवर्ष नहीं करता.

पूरे इलाके में चर्चा का विषय

वीडियो के व्यापक रूप से वायरल होने के बाद यह घटना पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गई है. हालांकि, यह वीडियो असल में कब का है और इसके पीछे की पूरी सच्चाई क्या है, इसकी स्वतंत्र रूप से प्रामाणिक पुष्टि होना अभी बाकी है. फिलहाल, इस मामले में स्थानीय पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी हुआ है या नहीं, इसकी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *