वियतनाम हादसा: 15 भारतीयों की मौत के बाद कप्तान गिरफ्तार, पहुंचे सलाखों के पीछे?

वियतनाम हादसा: 15 भारतीयों की मौत के बाद कप्तान गिरफ्तार, पहुंचे सलाखों के पीछे?

Vietnam Speedboat Incident: वियतनाम में बीते दिन साउथ फु क्लो आइलैंड के पास स्पीडबोट के पलटने से भारतीय यात्रियों की मौत हो गई थी. अब मामले को लेकर अधिकारियों ने बताया कि वियतनामी पुलिस ने रविवार को स्पीडबोट के कैप्टन को गिरफ्तार कर लिया.

वियतनाम हादसा: 15 भारतीयों की मौत के बाद कप्तान गिरफ्तार, पहुंचे सलाखों के पीछे?

‘AFP’के मुताबिक, मामले को लेकर आन जियांग प्रांत की पुलिस ने कहा कि 57 साल के शख्स को समुद्री सुरक्षा नियमों के कानून के उल्लंघन के आरोप में हिरासत में लिया गया है. स्पीडबोट पलटने के समय वह बोट में भारतीय यात्रियों के साथ सवार था.

पानी में बहे लोग
वियतनाम की सरकारी मीडिया ने रेस्क्यू ऑपरेशन के सदस्यों का हवाला देते हुए कहा कि दुर्घटना के समय समुद्र अशांत था, हालांकि बारिश नहीं हो रही थी और इलाके में अन्य टूरिस्ट बोट्स भी चल रही थीं. घटना के समय मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी हा वान लोक ने बताया कि उसने पलटी हुई नाव को देखा, जिससे लगभग एक दर्जन लोग चिपके हुए थे, जबकि कई अन्य लोग बिना लाइफ जैकेट के समुद्र में बह रहे थे.

भारत आएंगे रेस्क्यू हुए लोग
‘VN एक्सप्रेस’ के मुताबिक, लोक और उनके दल ने रस्सियों से बंधे फ्लोटिंग रिंग फेंककर बचे हुए लोगों को अपनी नाव पर खींच लिया और फिर अतिरिक्त सहायता के लिए फोन किया. बाद में पीड़ितों को किनारे तक पहुंचाने के लिए जेट स्की का इस्तेमाल किया गया. घटना को लेकर हनोई स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि बोट एक्सीडेंट में मारे गए 15 भारतीय पर्यटकों के शवों को हो ची मिन्ह सिटी ले जाया गया है और उन्हें भारत वापस भेजा जाएगा. दूतावास ने यह भी कहा कि बचाए गए 17 भारतीय पर्यटकों में से 16 भारत वापस आ रहे हैं. वहीं, एक शख्स की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. उसका फु क्लोक के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है.

वियतनाम का फेमस टूरिस्ट प्लेस
बता दें कि फु क्कोक आइलैंज के दक्षिण में स्थित मे रुट न्गोई अपने साफ पानी, सफेद रेत वाले समुद्र तटों और डाइविंग साइट्स के लिए एक फेमस टूरिस्ट प्लेस है. पर्यटक आमतौर पर फु क्वोक से स्पीडबोट के जरिए इस छोटे आइलैंड और आसपास के आइलैंड्स की यात्रा करते हैं. रविवार को हुए इस घातक दुर्घटना के बाद कई टूरिस्ट ऑपरेटर्स ने आइलैंड के बीच स्पीडबोट सेवाएं निलंबित कर दीं. फु कोक में हाल ही के सालों में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी देखी गई है. यहां पिछले साल 18 लाख से ज्यादा इंटरनेशनल ट्रैवलर्स आए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *