‘शोएब अख्तर और शाहिद अफरीदी भारत में क्रिकेट के बहाने ड्रग्स की तस्करी करते थे’

‘शोएब अख्तर और शाहिद अफरीदी भारत में क्रिकेट के बहाने ड्रग्स की तस्करी करते थे’

नई दिल्ली: क्रिकेट जगत में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन और मैच फिक्सिंग के किस्से तो आम हैं, लेकिन अब उनकी एक और ऐसी घिनौनी करतूत सामने आई है जिसने पूरे खेल जगत को शर्मसार कर दिया है। मैदान पर अपनी घटिया खेल भावना और बदतमीजी के लिए बदनाम रहने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर असल जिंदगी में ड्रग्स तस्कर निकले। जो खिलाड़ी खेल के मैदान पर ढंग से रन नहीं बना पाते थे, वे पीठ पीछे भारत में जहर घोलने का धंधा कर रहे थे। केंद्रीय गृह मंत्रालय के पूर्व अंडर सेक्रेटरी आर.वी.एस. मणि ने एक इंटरव्यू में जो खुलासा किया है, उसने यह साफ कर दिया है कि पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ी केवल क्रिकेट खेलने के बहाने भारत आते थे, जबकि उनका असली मकसद यहां ड्रग्स की स्मगलिंग करना होता था।

‘शोएब अख्तर और शाहिद अफरीदी भारत में क्रिकेट के बहाने ड्रग्स की तस्करी करते थे’

भारत में ड्रग्स धकेलने का था गंदा धंधा
ANI के पॉडकास्ट में आर.वी.एस. मणि ने आरोप लगाया कि भारत दौरे पर आने वाले पाकिस्तानी डेलिगेशन, जिनमें पत्रकार और हाईप्रोफाइल क्रिकेटर्स भी शामिल थे, भारत में ड्रग्स की तस्करी करते थे। उन्होंने साल 2006 के आसपास भारत आए SAFMA डेलिगेशन का जिक्र करते हुए कहा कि भारत में ड्रग्स धकेलना हमेशा से पाकिस्तान की आधिकारिक और सोचीसमझी नीति का हिस्सा रहा है। क्रिकेट फैंस के लिए यह काफी हैरान करने वाला जरूर है, लेकिन चंद पैसों के लिए पाकिस्तान के खिलाड़ी पहले भी ऐसा करते रहे हैं।

शोएब अख्तर और मोहम्मद आसिफ भी थे इस काले धंधे में शामिल
बातचीत के दौरान आरवीएस मणि ने सीधे तौर पर शोएब अख्तर और मोहम्मद आसिफ जैसे मशहूर पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों का नाम लिया। उन्होंने दावा किया कि ऐसे मामले सामने आए थे जहां इन क्रिकेटरों को खुद यह कबूल करने के बाद कि वे ड्रग्स ले जा रहे थे, जिसके बाद उन्हें पाकिस्तानी हाई कमिशन द्वारा वापस भेज दिया गया था। हालांकि, उस समय इसे निजी इस्तेमाल का नाम देकर मामले को रफादफा करने की कोशिश की गई थी, लेकिन मणि के अनुसार यह केवल एक बहाना था। उन्होंने आगे कहा कि सलीम मलिक और शाहिद अफरीदी जैसे अन्य हाईप्रोफाइल खिलाड़ी भी इस तरह की गतिविधियों से जुड़े थे।

कोच बॉब वूल्मर की हत्या के पीछे भी था ड्रग तस्करी का एंगल
इस बातचीत में सबसे हैरान करने वाला दावा पाकिस्तान टीम के तत्कालीन कोच बॉब वूल्मर की मौत को लेकर किया गया। पूर्व सरकारी अधिकारी ने संकेत दिया कि इंग्लिश कोच बॉब वूल्मर ने पाकिस्तानी क्रिकेटरों द्वारा की जा रही इस ड्रग तस्करी का कड़ा विरोध किया था, जिसके ठीक बाद मार्च 2007 में वेस्टइंडीज में संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई थी। मणि ने कहा कि यदि इन सभी कड़ियों को आपस में जोड़ा जाए, तो यह स्पष्ट होता है कि ड्रग रैकेट का विरोध करने के कारण ही वूल्मर को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।

ड्रग्स के पैसे से भारत में फैलाया जाता था आतंकवाद
आरवीएस मणि ने रक्षा खुफिया एजेंसी के तत्कालीन अनुमानों का हवाला देते हुए बताया कि उस दौर में भारत में होने वाले लगभग 30 प्रतिशत आतंकी हमलों की फंडिंग सीधे तौर पर इसी ड्रग ट्रैफिकिंग के जरिए होती थी। उन्होंने खुफिया अधिकारियों के काम करने के तरीके को साझा करते हुए बताया कि वे अफगानिस्तान के जलालबाद में अफीम की बंपर पैदावार के आंकड़ों को देखकर भारत में होने वाले संभावित आतंकी हमलों का पूर्वानुमान लगाते थे। उनके अनुसार, ड्रग्स के जरिए भारतीय युवाओं को बर्बाद करना और उसी पैसे से भारत में आतंकवाद फैलाना पाकिस्तान की घिनौनी और तय रणनीति रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *