सेफ्टी में सबसे आगे निकली Tata की छोटी इलेक्ट्रिक कार, Bharat NCAP से मिली 5Star रेटिंग

सेफ्टी में सबसे आगे निकली Tata की छोटी इलेक्ट्रिक कार, Bharat NCAP से मिली 5Star रेटिंग

अगर आप अपने लिए एक छोटी इलेक्ट्रिक एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं और सेफ्टी आपकी प्राथमिकता है तो टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट को आप खरीद सकते हैं. क्योंकि Bharat NCAP के नए क्रैश टेस्ट में इस ईवी एसयूवी को 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. खास बात यह है कि ये रेटिंग इसके सभी वेरिएंट्स पर लागू होती है, यानी बेस मॉडल खरीदने वाले ग्राहकों को भी समान स्तर की सेफ्टी मिलेगी.

सेफ्टी में सबसे आगे निकली Tata की छोटी इलेक्ट्रिक कार, Bharat NCAP से मिली 5Star रेटिंग

बच्चों की सेफ्टी

के दौरान पंच ईवी ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 32 में से 31.09 अंक हासिल किए. वहीं बच्चों की सुरक्षा के मामले में इसे 49 में से 45 अंक मिले. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। यह स्कोर बताता है कि कार को इस तरह डिजाइन किया गया है कि दुर्घटना की स्थिति में यात्रियों को बेहतर सेफ्टी मिल सके.फ्रंटल ऑफसेट टेस्ट में इस SUV ने 16 में से 15.28 अंक हासिल किए, जबकि साइड इम्पैक्ट टेस्ट में इसे 15.80 अंक मिले. इसके अलावा साइड पोल इम्पैक्ट टेस्ट भी इसने सफलतापूर्वक पास किया, जो किसी वाहन की मजबूती को परखने वाला अहम परीक्षण माना जाता है.

दमदार फीचर्स से लैस

बच्चों की सेफ्टी के लिए भी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा. चाइल्ड रेस्ट्रेंट सिस्टम डायनेमिक टेस्ट और उसकी फिटमेंट में इसे पूरे अंक मिले. वहीं वाहन के मूल्यांकन में भी इसे अच्छा स्कोर प्राप्त हुआ. यह उन परिवारों के लिए राहत की बात है जो बच्चों के साथ सफर करते हैं.

सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो Tata Punch EV में सभी वेरिएंट्स में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल , साइड और कर्टेन एयरबैग, पैदल यात्रियों की सेफ्टी के लिए जरूरी फीचर्स, सभी सीटों के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर और पीछे की सीटों पर ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं. यानी सेफ्टी के लिए टॉप मॉडल खरीदना जरूरी नहीं है.

सेगमेंट की सुरक्षित कार

यह दूसरी बार है जब Bharat NCAP ने Punch EV की टेस्टिंग कि है. 2024 में टेस्ट किए गए पुराने मॉडल की तुलना में एडल्ट सेफ्टी स्कोर में हल्की कमी आई है, लेकिन बच्चों की सुरक्षा का स्कोर पहले जैसा ही बना हुआ है. कुल मिलाकर Tata Punch EV फेसलिफ्ट ने एक बार फिर साबित किया है कि यह अपने सेगमेंट की सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक SUVs में से एक है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *