Quick Samachar: भारतीय टीम ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे मैच में शानदार जीत हासिल की है. टीम इंडिया ने इस मुकाबले में टॉस गंवा दिया. नीदरलैंड ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम ने इसका पूरा फायदा उठाया और पहली बार महिला टी20 विश्व कप में 200 रनों का आंकड़ा पार किया.

स्मृति मंधाना के तूफ़ान में उड़ी नीदरलैंड, टीम इंडिया ने 95 रनों से जीता मैच, पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका से आगे निकला भारत​
स्मृति मंधाना के तूफ़ान में उड़ी नीदरलैंड, टीम इंडिया ने 95 रनों से जीता मैच, पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका से आगे निकला भारत​

नीदरलैंड की टीम इस लक्ष्य को हासिल नही कर सकी और उन्हें इस मुकाबले में 95 रनों से हार का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम ने इस जीत के साथ ही सुपर 4 की अपनी उम्मीद को और बढ़ा दिया है.

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की बदौलत 200 रनों के पार पहुंचा भारत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए उपकप्तान स्मृति मंधाना और विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने पारी की शुरुआत की, इन दोनों खिलाड़ियों के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की, इस दौरान 12वें ओवर में शेफाली वर्मा ने अर्द्धशतक जड़ा और उन्होंने 38 गेंदों में 10 चौके की मदद से 55 रन बनाए.

वहीं स्मृति मंधाना ने एक छोर से विस्फोटक बल्लेबाजी जारी रखी और सिर्फ 47 गेंदों में 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 74 रन ही बना सकी. इसके अलावा जेमिमा रोड्रिगेज ने 13 गेंदों में 19 रन बनाए. अंत में भारतीय टीम की मैच फिनिशर ऋचा घोष ने 8 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्के की मदद से 20 रन बनाए, भारतीय टीम ने इन खिलाड़ियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए.

श्री चरणी के सामने नीदरलैंड ने टेके घुटने 95 रनों से जीता Team India

इसके जवाब में जब नीदरलैंड की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो टीम के सिर्फ शुरुआती 4 बल्लेबाज ही 10 रनों के आंकड़े तक पहुंच सके. हीदर सीजर्स और फीबे मोल्केनबोअर ने पारी की शुरुआत की, इन दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 34 रन जोड़े, इस दौरान हीदर सीजर्स 16 गेंदों में 4 चौके की मदद से 21 रन बनाए. वहीं फीबे मोल्केनबोअर ने 20 गेंदों में सिर्फ 15 रनों की पारी खेली और अपना विकेट दीप्ती शर्मा को दिया.

इसके बाद बैबेट डी लीडे और स्टार कालीस के बीच एक छोटी साझेदारी हुई, लेकिन इसके बाद नीदरलैंड का कोई भी बल्लेबाज 10 रनों के आंकड़े को नही छू सका और भारतीय टीम ने 95 रनों से इस मैच को जीतकर पॉइंट्स टेबल के टॉप पर अपनी जगह पक्की कर ली है.

भारत के लिए श्री चरणी ने 4 विकेट झटके, वहीं शेफाली वर्मा ने 3 और नंदीनी शर्मा ने 2 विकेट अपने नाम किया, जबकि पिछले मैच की स्टार रही दीप्ती शर्मा को 1 विकेट मिला.