हरदोई में रातभर पति के शव के साथ सोती रही पत्नी, लमकन गांव से सामने आया हैरान करने वाला मामला

हरदोई में रातभर पति के शव के साथ सोती रही पत्नी, लमकन गांव से सामने आया हैरान करने वाला मामला
हरदोई में रातभर पति के शव के साथ सोती रही पत्नी, लमकन गांव से सामने आया हैरान करने वाला मामला

हरदोई। हरपालपुर थाना क्षेत्र के लमकन गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक का शव सुबह कमरे में बेड पर मिला। हैरानी की बात यह है कि उसकी पत्नी और तीन साल की बेटी उसी कमरे में सो रही थीं। पत्नी का कहना है कि उसे रात में किसी भी घटना की जानकारी नहीं हुई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, लमकन गांव निवासी अवधेश के सबसे बड़े बेटे 28 वर्षीय पिंटू कुमार खेतीबाड़ी करते थे। उनकी शादी वर्ष 2021 में बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के कोई गांव निवासी यशोदा से हुई थी। दंपति की तीन साल की एक बेटी प्रिया है।

परिजनों के मुताबिक, मंगलवार रात पिंटू ने परिवार के साथ खाना खाया और इसके बाद अपने कमरे में सोने चले गए। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। कुछ देर बाद उनकी पत्नी यशोदा भी कमरे में चली गई। बुधवार सुबह परिवार के सभी सदस्य जाग गए, लेकिन पिंटू कमरे से बाहर नहीं आए।

इसके बाद छोटे भाई आकाश ने कमरे में जाकर देखा तो पिंटू बेड पर मृत अवस्था में पड़े थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

परिजनों के अनुसार, पत्नी यशोदा से रात की घटना के बारे में कई बार पूछा गया, लेकिन उन्होंने यही कहा कि उन्हें रात में कुछ भी पता नहीं चला।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *