Quick Samachar: Harmanpreet Kaur: भारत और नीदरलैंड के बीच कल आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का मुकाबला खेला गया, जहां टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आंकड़े को 200 रनों के पार पहुंचाया. भारतीय टीम ने स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की तूफानी शतक की बदौलत टीम इंडिया 209 रनों तक पहुंची.

हरमनप्रीत कौर ने श्री चरणी और दीप्ती शर्मा को नजरअंदाज कर इन 2 खिलाड़ियों को दिया जीत का पूरा श्रेय, कहा “वो ऐसी गेंदबाज…​
हरमनप्रीत कौर ने श्री चरणी और दीप्ती शर्मा को नजरअंदाज कर इन 2 खिलाड़ियों को दिया जीत का पूरा श्रेय, कहा “वो ऐसी गेंदबाज…​

इसके बाद जब नीदरलैंड की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी तो भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, श्री चरणी ने 4 तो शेफाली वर्मा ने 3 विकेट झटके और टीम इंडिया ने इस मैच को 95 रनों से जीता, मैच के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.

Harmanpreet Kaur ने इन 2 खिलाड़ियों को दिया जीत का श्रेय

हेडिंग्ले में खेले गए मैच के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि

“हमने बल्ले से बहुत अच्छा प्रदर्शन किया. विकेट इतना आसान नहीं था. स्मृति और शेफाली ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, उससे हमें एक बहुत अच्छा प्लेटफॉर्म मिला. इसका श्रेय उन्हें जाता है. वह ऐसी खिलाड़ी हैं जो गेंदबाजी करने के लिए बहुत उत्सुक रहती हैं. जब भी टीम को जरूरत होती है, वह हमेशा तैयार रहती हैं. उम्मीद है कि भविष्य में वह एक बेहतरीन ऑलराउंडर बनेंगी.”

इन 2 गेंदबाजों ने पलट दिया पूरा मैच

भारतीय टीम जब 210 रनों के लक्ष्य का बचाव करने उतरी तो टीम इंडिया की स्टार गेंदबाज श्री चरणी और पार्ट टाइम गेंदबाज शेफाली वर्मा ने पूरा मैच पलट दिया. मैच के बाद भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इन दोनों गेंदबाजों की तारीफ़ करते हुए कहा कि

“क्रांति हमारे लिए लगातार गेंदबाजी कर रही हैं. नंदिनी को विमेंस प्रीमियर लीग से बहुत अच्छा अनुभव मिला है. वह यहां अपने अनुभव का इस्तेमाल कर रही हैं और यह देखकर अच्छा लगा कि उन्हें पावरप्ले में विकेट मिल रहे हैं.”

भारतीय टीम की स्टार गेंदबाज श्री चरणी ने 4 तो शेफाली वर्मा ने 3 विकेट झटके, वहीं टी20 विश्व कप का अपना पहला मैच खेल रही नंदिनी शर्मा ने 2 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई, जबकि क्रांति गौड़ को विकेट तो नही मिला, लेकिन उन्होंने 4 ओवरों में सिर्फ 26 रन ही खर्च किया.