Quick Samachar: नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच हुआ समझौता एक बार फिर से फंसता दिखता है। हालांकि, रविवार को स्विट्जरलैंड के ल्यूसर्न झील के पास स्थित बर्गनस्टॉक रिजॉर्ट में अमेरिकी और ईरानी अधिकारियों की बैठक हुई। लेकिन होर्मुज के एक बार फिर से बंद होने की खबर आने के बाद आज सुबह स्टेंडर्ड माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड का दाम एक बार फिर से बढ़ा है। लेकिन भारतीय ग्राहकों के लिए राहत की बात है। यहां पेट्रोलडीजल बेचने वाली सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार, 22 जून 2026 को भी दाम में कोई बदलाव नहीं किया। अपने यहां बीते 25 मई के बाद दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

होर्मुज पर फिर ताला तो उबलने लगा क्रूड, अपने यहां का पेट्रोल-डीजल रेट जान लीजिए​

पिछले महीने 4 बार बढ़े हैं दाम
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव बीतने के बाद ही पेट्रोलियम कंपनियों ने बीते मई महीने में चार बार दाम बढ़ा चुकी है। ऐसा महज 11 दिनों में हुआ है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने सबसे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 पैसे महंगा किया था। इसके बाद 19 मई को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे, 23 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे और 25 मई 2026 को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये महंगा किया था। उसके बाद दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

4 महानगरों में पेट्रोल का दाम
तेल कंपनियों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में इसकी कीमत 113.51 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये और चेन्नई में 107.77 रुपये है। एक अनुमान के मुताबिक क्रूड ऑयल महंगा होने से सरकारी तेल कंपनियों को रोजाना पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और जेट फ्यूल पर करीब 750 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है।

डीजल की कीमत क्या है
सरकारी ऑयल कंपनियों के मुताबिक बुधवार को दिल्ली में डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है। कोलकाता में यह 99.02 रुपये, मुंबई में 97.83 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर है। कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी बढ़ोतरी हुई है। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद यह करीब 50 फीसदी महंगा हो गया है।

क्रूड ऑयल बाजार फिर चढ़ने लगा
अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दिनों हुई पीस डील एक बार फिर से बेमानी हो गई दिखती है। समझौता तोड़ने के आरोप में ईराक ने एक बार फिर से होर्मुज पर ताला डाल दिया है। उधर रविवार को स्विट्जरलैंड के ल्यूसर्न झील के पास स्थित बर्गनस्टॉक रिजॉर्ट में अमेरिकी और ईरानी अधिकारियों की बैठक हुई। लेकिन समाधान अभी तक नहीं निकला है। इस वजह से सोमवार की सुबह इंटरनेशनल क्रूड ऑयल मार्केट में फिर तेजी दिखी। स्टेंडर्ड ब्रेंट क्रूड ऑयल 1.28 फीसदी या 1.03 डॉलर प्रति बैरल चढ़ कर $81.60 पर ट्रेड हो रहा था। डब्ल्यूटीआई क्रूड तो 2.47 फीसदी या 1.87 डॉलर की तेजी के साथ 77.72 डॉलर प्रति बैरल पर चला गया।

ऐसे चेक करें भाव
पेट्रोलडीजल के भाव जब भी बदलते हैं, तब सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोलडीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं । इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के बाद स्पेस देकर अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP के बाद स्पेस देकर अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPRICE के बाद स्पेस देकर अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

💬 Comments (0)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *