10 दिन में उजड़ गया पूरा परिवार: नवजात के जन्म के साथ मां की मौत, अब गोमती किनारे मिला पिता का शव

10 दिन में उजड़ गया पूरा परिवार: नवजात के जन्म के साथ मां की मौत, अब गोमती किनारे मिला पिता का शव
10 दिन में उजड़ गया पूरा परिवार: नवजात के जन्म के साथ मां की मौत, अब गोमती किनारे मिला पिता का शव

हरदोई : हरदोई जिले के बेनीगंज कस्बे से एक बेहद मार्मिक घटना सामने आई है। यहां एक नवजात बच्ची के जन्म के महज दस दिनों के भीतर उसके सिर से मां और पिता दोनों का साया उठ गया। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

गोमती नदी किनारे मिला युवक का शव

जानकारी के अनुसार, बेनीगंज के चमारन टोला निवासी 26 वर्षीय अनूप कुमार, पुत्र स्वर्गीय राम कुमार, का शव नैमिषारण्य स्थित गोमती नदी के किनारे पानी में मिला। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी।

प्रसव के दौरान हुई थी पत्नी की मौत

परिजनों के मुताबिक करीब दस दिन पहले अनूप की पत्नी सीमा ने एक बच्ची को जन्म दिया था, लेकिन प्रसव के दौरान उनकी मौत हो गई। पत्नी के निधन के बाद अनूप गहरे मानसिक आघात में था और इस घटना से पूरी तरह टूट चुका था।

पत्नी की याद में बारबार पहुंचता था श्मशान

परिवार के लोगों का कहना है कि पत्नी के अंतिम संस्कार के बाद अनूप अक्सर नैमिषारण्य स्थित गोमती नदी के उसी स्थान पर चला जाता था, जहां सीमा का अंतिम संस्कार किया गया था। कई बार परिजन उसे समझाकर वापस घर ले आए, लेकिन वह इस सदमे से बाहर नहीं निकल पा रहा था।

नवजात के हिस्से आया गहरा दुख

जिस घर में कुछ दिन पहले नवजात बच्ची के जन्म की खुशी थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है। पहले मां और फिर पिता की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। इस घटना से क्षेत्र के लोग भी भावुक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *