Hyundai ला रही है नई ऑफरोड SUV? भारत में पेटेंट होते ही शुरू हुई चर्चा, जानें क्या है खास?

Hyundai ला रही है नई ऑफरोड SUV? भारत में पेटेंट होते ही शुरू हुई चर्चा, जानें क्या है खास?

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार बन चुका है. यही वजह है कि अब दुनिया की बड़ी कार कंपनियां भारत को अपने नए मॉडल और भविष्य की गाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार मान रही हैं. कई कंपनियां अपने नए वाहनों और कॉन्सेप्ट मॉडल का भारत में पेटेंट भी करा रही हैं, ताकि उनके डिजाइन और तकनीक की सुरक्षा हो सके.

Hyundai ला रही है नई ऑफरोड SUV? भारत में पेटेंट होते ही शुरू हुई चर्चा, जानें क्या है खास?

इसी कड़ी में हुंडई ने भी भारत में अपनी नई Boulder SUV के डिजाइन का पेटेंट कराया है. इससे यह चर्चा तेज हो गई है कि कंपनी भविष्य में इस दमदार ऑफरोड SUV को भारतीय बाजार में भी ला सकती है. हालांकि फिलहाल कंपनी ने भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

Hyundai Boulder कॉन्सेप्ट को पहली बार अप्रैल 2026 में न्यूयॉर्क ऑटो शो में पेश किया गया था. इस SUV को खास तौर पर Jeep Wrangler, Ford Bronco और Land Rover Defender जैसी लोकप्रिय ऑफरोड SUVs को टक्कर देने के लिए तैयार किया गया है. कंपनी इस प्लेटफॉर्म पर दो मॉडल लाने की योजना बना रही है. पहला पिकअप ट्रक और दूसरा SUV होगा. भारत में जिस डिजाइन का पेटेंट हुआ है, वह SUV वर्जन माना जा रहा है.

दमदार डिजाइन

Hyundai Boulder का डिजाइन पूरी तरह ऑफरोडिंग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसमें बॉक्सी बॉडी, मजबूत लुक और ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस देखने को मिलता है. कंपनी इसे अपनी नई ‘Art of Steel’ डिजाइन पर बेस्ड बता रही है. SUV के फ्रंट में बंद ग्रिल, LED लाइट बार, वर्टिकल LED हेडलैंप, मजबूत बंपर, सपाट बोनट, बड़े व्हील आर्च और बड़े ऑफरोड टायर दिए गए हैं. इसके अलावा इसमें RollsRoyce की तरह पीछे की ओर खुलने वाले Suicide Doors भी देखने को मिलते हैं, जो इसे और भी खास बनाते हैं.

क्या यह इलेक्ट्रिक SUV होगी?

भारत में पेटेंट हुए डिजाइन को देखकर माना जा रहा है कि यह पहले दिखाए गए कॉन्सेप्ट से थोड़ा अलग है. नए डिजाइन में पहले वाले मॉडल की तरह रूफ पर Safari Windows, Flood Lights और पीछे Wraparound Glass नहीं दिखाई देते. सबसे बड़ा बदलाव इसका बंद फ्रंट ग्रिल है. आमतौर पर इलेक्ट्रिक वाहनों में ऐसी ग्रिल देखने को मिलती है. इसलिए माना जा रहा है कि Hyundai शायद Boulder का इलेक्ट्रिक वर्जन भी तैयार कर रही है. हालांकि कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

कब होगी लॉन्च?

रिपोर्ट्स के मुताबिक Hyundai Boulder को अमेरिका में डिजाइन और विकसित किया जा रहा है. कंपनी इसे सबसे पहले अमेरिकी बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसकी संभावित लॉन्चिंग 2030 तक हो सकती है. भारत में इसका पेटेंट होना इस बात का संकेत जरूर है कि कंपनी भविष्य में इस SUV को भारतीय बाजार के लिए भी विचार कर सकती है. हालांकि फिलहाल इसे भारत में लॉन्च करने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *