Quick Samachar: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 16 पारियों में ऐसा खेल दिखाया था जिसे देख ऐसा लग रहा था कि वह किसी भी गेंदबाज की बखिया उढेड़ सकते हैं। कुछ ही दिनों में जज्बात एकदम बदल गए। फॉर्मेट बदला, देश बदला, जर्सी बदली, पिच बदली तो वैभव सूर्यवंशी का फॉर्म भी एकदम बदल गया। इंडिया ए के लिए वनडे ट्राई सीरीज में पहली चार पारियों में 15 वर्षीय बल्लेबाज का बल्ला खास कमाल नहीं कर पाया है, क्योंकि बारबार उनकी एक गलती सामने आ रही है।

लगातार शॉर्ट पिच, बॉडी लाइन बाउंसर गेंदों के आगे परेशान होते हुए देखा गया था। कई मौकों पर वह इन गेंदों पर अपना विकेट भी फेंकते नजर आए थे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ कोच आशीष नेहरा ने उनके खिलाफ खास बाउंसर ट्रैप तैयार किया था और वैभव उसमें फंसते भी दिखे थे। यही गलती वैभव ने चार में से दो पारियों में श्रीलंकाई सरजमीं पर भी दोहराई है।
14, 44, 21, 38…नहीं लगाया एक भी पचासा
वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक ट्राई सीरीज की चार पारियों में एक भी पचासा नहीं लगाया है। उनको चार में से तीन बार तेज गेंदबाजों ने आउट किया है। दो बार वह बाउंसर के ट्रैप में फंसते दिखे हैं। इस सीरीज में भी देखा गया है। यानी वैभव की यह कमी अब जगजाहिर होने लगी है। वह बारबार यह गलती दोहरा रहे हैं। गेंदबाजों ने भी उनकी इस कमी को पकड़ लिया है।
ने इस सीरीज में 14, 44, 21 और 38 रन की पारियां खेली हैं। उन्होंने चार पारियों में 76 गेंदों का सामना करते हुिए सिर्फ 117 रन ही बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 153.94 और औसत 29.25 का रहा है। वैभव के बल्ले से इस टूर्नामेंट में सिर्फ 3 छक्के लगाए हैं और 19 चौके उनके बल्ले से निकले हैं।
“मैं वैभव को बाहर कर देता, फील्ड पर हाथापाई जायज नहीं”: श्रीलंकाई खिलाड़ी से सूर्यवंशी की लड़ाई पर बोले संजय मांजरेकर
भारत के पूर्व क्रिकेटर और स्टार कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंकाई खिलाड़ी के साथ हुई लड़ाई पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफतौर पर कहा है कि मैं कोच या मैनेजर होता तो वैभव को बाहर कर देता।
💬 Comments (0)
Leave a Comment