2027 तक भारत में लॉन्च होंगी टाटा और महिंद्रा की ये 3 धांसू एसयूवी, नेक्सन से लेकर विजन एस तक शामिल

2027 तक भारत में लॉन्च होंगी टाटा और महिंद्रा की ये 3 धांसू एसयूवी, नेक्सन से लेकर विजन एस तक शामिल

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट लगातार तेजी से बढ़ रहा है. ग्राहकों की बढ़ती मांग को देखते हुए देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनियां टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा आने वाले वर्षों में अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने की तैयारी कर रही हैं. वर्ष 202627 के दौरान दोनों कंपनियां इस सेगमेंट में तीन नए मॉडल पेश कर सकती हैं, जिनमें महिंद्रा विजन S, टाटा स्कारलेट और नई पीढ़ी की टाटा नेक्सन शामिल हैं.

2027 तक भारत में लॉन्च होंगी टाटा और महिंद्रा की ये 3 धांसू एसयूवी, नेक्सन से लेकर विजन एस तक शामिल

महिंद्रा की आने वाली Vision S

महिंद्रा की आगामी कंपनी के नए डिजाइन दर्शन पर बेस्ड होगी. इसका लुक बॉक्सी और मजबूत होगा, जिससे यह ऑफरोडिंग SUV जैसी पहचान बनाएगी. इसमें नई ग्रिल, एलईडी हेडलाइट्स, चौड़े व्हील आर्च, फ्लश डोर हैंडल, पैनोरमिक सनरूफ और आधुनिक एलईडी टेललैंप जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है. सबसे खास बात यह होगी कि यह महिंद्रा के नए मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर तैयार की जाएगी, जो पेट्रोल, इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड पावरट्रेन को सपोर्ट करेगा. इसकी लॉन्चिंग 2026 के आखिर या 2027 की शुरुआत में हो सकती है.

टाटा मोटर्स Scarlet पर काम कर रही है

दूसरी ओर, अपनी नई कॉम्पैक्ट SUV Scarlet पर काम कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मोनोकोक प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और इसके डिजाइन में टाटा सिएरा से प्रेरित कई स्टाइलिंग एलिमेंट देखने को मिल सकते हैं. इंजन ऑप्शन में 1.2लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.5लीटर पेट्रोल और अधिक पावर वाला 1.2लीटर पेट्रोल इंजन शामिल हो सकते हैं. कुछ वेरिएंट्स में डीजल इंजन का ऑप्शन भी मिलने की संभावना है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इस SUV को 2027 की दूसरी छमाही में बाजार में उतारा जा सकता है.

प्रीमियम केबिन से लैस

वहीं, टाटा अपनी सबसे लोकप्रिय SUV नेक्सन की अगली जनरेशन भी तैयार कर रही है. नई नेक्सन में नया प्लेटफॉर्म, बदला हुआ एक्सटीरियर डिजाइन और पहले से ज्यादा प्रीमियम केबिन मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा इसमें आधुनिक टेक्नोलॉजी और एडवांस फीचर्स जोड़े जाएंगे. हालांकि कंपनी इसके मौजूदा पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन को बरकरार रख सकती है.

कुल मिलाकर, आने वाले दो वर्षों में सब4 मीटर SUV सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा और भी तेज होने वाली है. नए डिजाइन, आधुनिक तकनीक और कई पावरट्रेन विकल्पों के साथ टाटा और महिंद्रा ग्राहकों को अधिक आकर्षक विकल्प देने की तैयारी में हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *