6 6 6 6 6 6 4 4 4 4…7 चौके और 28 छक्के वैभव सूर्यवंशी के दोहरे शतक की बदौलत सिर्फ 14.2 ओवरों में UAE को हरा सेमीफाइनल में पहुंचा भारत​

6 6 6 6 6 6 4 4 4 4…7 चौके और 28 छक्के वैभव सूर्यवंशी के दोहरे शतक की बदौलत सिर्फ 14.2 ओवरों में UAE को हरा सेमीफाइनल में पहुंचा भारत​

Vaibhav Sooryavanshi: भारत और यूएई के बीच आज राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 का 11वां मैच खेला गया, जहां टॉस जीतकर युएई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की टीम ने हरप्रीत सिंह के 130 रनों की पारी की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में 249 रन बनाए और भारत के सामने 250 रनों का लक्ष्य रखा.

इसके बाद जब भारतीय टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी तो वैभव सूर्यवंशी के दोहरे शतक की बदौलत भारतीय टीम ने मात्र 14.2 ओवरों में 7 विकेट से मैच को अपने नाम कर लिया. इसी के साथ भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.

UAE ने खड़ा किया 249 रनों का विशाल स्कोर

यूएई की टीम जब टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो दोनों ओपनर बल्लेबाज जल्दी ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद हरप्रीत सिंह और मुहम्मद शहदाद ने 71 रनों की साझेदारी की. मुहम्मद शहदाद 28 रन बनाकर आउट हुए उन्हें हर्ष दुबे ने अपना शिकार बनाया. वहीं इसके बाद हरप्रीत सिंह ने इथन डीसूजा के साथ मिलकर 60 रनों की साझेदारी की.

डीसूजा के आउट होने के बाद यूएई ने विकेटकीपर आफताब आलम का विकेट जल्दी गंवा दिया. वहीं इसके बाद हरप्रीत सिंह ने कप्तान बासिल हमीद के साथ मिलकर 66 रनों की साझेदारी की. हरप्रीत सिंह ने 130 रनों के निजी स्कोर पर अपना विकेट गंवाया, वहीं बासिल हमीद ने 36 रनों की पारी खेली और यूएई की टीम निर्धारित 50 ओवरों में 249 रन बनाने में सफल रही.

भारत के लिए अरशद खान ने सबसे ज्यादा 4 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई, वहीं हर्षित राणा, हर्ष दुबे, शहबाज अहमद और सूर्यांश शेडगे ने 11 विकेट झटके.

भारत के लिए Vaibhav Sooryavanshi ने मात्र 14.2 ओवरों में खत्म किया मैच

भारतीय टीम जब इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत की. अभिषेक शर्मा सिर्फ 12 रन बनाकर चलते बने, वहीं प्रभसिमरन सिंह भी सिर्फ 3 रन बनाकर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे. हालांकि एक छोर से वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी जारी रही.

वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 28 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. वहीं 53 गेंदों में उन्होंने अपना दोहरा शतक पूरा किया, जबकि 54वीं गेंद पर उन्होंने 204 रनों के निजी स्कोर पर अपना विकेट गंवा दिया, उस समय तक भारत को जीत के लिए सिर्फ 5 रनों की जरूरत थी, जिसे रिंकू सिंह ने छक्का लगाकर पूरा किया.

रिंकू सिंह ने 19 गेंदों में 27 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 2 छक्के लगाए, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 7 चौके और 28 छक्के लगाए.

 

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *