
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर औरैया पुलिस के पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश की ओर से प्रदान किए जाने वाले प्रशंसा चिह्न के क्रम में जिले के अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा को ऑपरेशनल उत्कृष्ट कार्य और सराहनीय सेवाओं के लिए प्रशंसा चिह्न से सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेडबी रजनीश कुमार वर्मा को रजत पदक प्रदान किया गया।
112 डायल सेवा के सिपाही को प्रशस्ति पत्र
अछल्दा थाना क्षेत्र में तैनात और 112 डायल सेवा में सेवाएं दे रहे सिपाही विकास सिकरवार को भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
पुलिस अधीक्षक ने विकास सिकरवार की ड्यूटी के प्रति मेहनत, लगन, तत्परता और जिम्मेदारी की सराहना की।
आपात स्थिति में त्वरित सहायता पहुंचाने में भूमिका
112 डायल सेवा में तैनात विकास सिकरवार आपातकालीन परिस्थितियों में सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने में भूमिका निभा रहे हैं। उनके कार्य की सराहना करते हुए उन्हें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यह सम्मान दिया गया।
सम्मान मिलने के बाद पुलिसकर्मियों और साथियों ने विकास सिकरवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह आगे भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जनता की सेवा करते रहेंगे।
इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।