Barabanki News : 20.57 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 10.30 लाख की खेप बरामद

Barabanki News : 20.57 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 10.30 लाख की खेप बरामद
Barabanki News : 20.57 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 10.30 लाख की खेप बरामद

बाराबंकी, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 20.570 किलोग्राम गांजा बरामद कर दो सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 10.30 लाख रुपये आंकी गई है।

लखनऊसीतापुर रोड पर दबोचे गए आरोपी

एएनटीएफ ने 18 जुलाई को लखनऊसीतापुर रोड पर थाना बीकेटी क्षेत्र स्थित मां चंद्रिका देवी हॉस्पिटल के सामने कार्रवाई करते हुए फिरोज और नजावत, दोनों निवासी हरदोई, को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 1,080 रुपये नकद, एक एंड्रॉयड मोबाइल, एक कीपैड मोबाइल और दो बस टिकट भी बरामद किए गए।

हरदोई ले जाई जा रही थी गांजे की खेप

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लखनऊ से गांजा लेकर सीतापुर के रास्ते हरदोई जा रहे थे। यह खेप हरदोई के एक व्यक्ति के कहने पर पहुंचाई जानी थी। आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि वे पहले भी उसके लिए गांजे की सप्लाई कर चुके हैं।

तस्करी नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही एएनटीएफ

इस मामले में थाना बीकेटी, कमिश्नरेट लखनऊ में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/29 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को तस्करी नेटवर्क से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। एएनटीएफ अब फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगालते हुए पूरे नेटवर्क और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *