मंदिर में पूजा-पाठ करने वाले पुजारी का इस तरह हुआ खौफनाक अंत, ईंटों के ढेर के पास मिला शव और शरीर पर गोली के निशान, हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस

मंदिर में पूजा-पाठ करने वाले पुजारी का इस तरह हुआ खौफनाक अंत, ईंटों के ढेर के पास मिला शव और शरीर पर गोली के निशान, हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस
Featured Image

Bihar Crime News: बिहार में सारण जिले से हत्या का एक सनसीखेज मामला सामने आया है. यहां शुक्रवार को एक पुजारी की गोली मार दी गई. मृतक की पहचान वीरेंद्र मिश्रा के 37 वर्षीय पुत्र रवि प्रकाश के रूप में हुई है. हत्या का ये मामला जिले के मशरक थाना क्षेत्र के सेरूकहा गांव का बताया जा रहा है. पुजारी की हत्या की जानकारी मिलते ही इलाके में दहशत फैल गई.

वहीं हत्या की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, रवि प्रकाश को सिर में गोली मारी गई. वो शिव चर्चा कराते थे. हत्या की सूचना पर डीएसपी संजय कुमार सुधांशु, इंस्पेक्टर इंद्रजीत महंतों और थानाध्यक्ष उज्ज्वल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की.

महिलाओं ने देखा पुजारी का शव

स्थानीय लोगों के अनुसार, रवि प्रकाश शिव चर्चा कराते थे और धरमासती बाजार में आरती भी दिखाते थे. उनकी हत्या की जानकारी तब मिली, जब महिलाएं गोबर फेंकने जा रही थीं. इसी दौरान उनकी नजर सड़क किनारे एक मकान निर्माण के लिए रखे ईंटों के ढेर के पास पड़े शव पर पड़ी. इसके बाद शोर मचने पर ग्रामीण जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई.

मामले की गहनता से जांच जारी

डीएसपी संजय कुमार सुधांशु ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी सूचना दी गई है. मामले की गहनता से जांच की जा रही है. घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

वहीं, पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि वरुण राय भी घटनास्थल पर पहुंचे. फिलहाल हत्या के कारणों और इसमें शामिल लोगों की पहचान को लेकर पुलिस की जांच जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *