UP: पत्नी के लिए खरीदी थी साड़ी, उसी से लगा लिया फंदा… ऐसा क्या हुआ कि युवक ने दे दी जान?

UP: पत्नी के लिए खरीदी थी साड़ी, उसी से लगा लिया फंदा… ऐसा क्या हुआ कि युवक ने दे दी जान?

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के मझोला थाना क्षेत्र से एक बेहद मार्मिक घटना सामने आई है. यहां घरेलू विवाद से आहत एक नवविवाहित युवक ने अपनी पत्नी के लिए खरीदी गई साड़ी को ही फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शुरुआती जांच में मामला पतिपत्नी के बीच हुए विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है.

UP: पत्नी के लिए खरीदी थी साड़ी, उसी से लगा लिया फंदा… ऐसा क्या हुआ कि युवक ने दे दी जान?

शादी के बाद शुरू किया था नया जीवन

जानकारी के अनुसार, मझोला थाना क्षेत्र के प्रीत विहार, खुशहालपुर निवासी पवन सैनी की हाल ही में शादी हुई थी. शादी के बाद वह अपने परिवार से अलग होकर मकान की दूसरी मंजिल पर पत्नी के साथ रह रहा था. परिवार को उम्मीद थी कि नवदंपती का जीवन खुशहाल रहेगा, लेकिन पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच घरेलू बातों को लेकर तनाव और मनमुटाव चल रहा था.

बताया जा रहा है कि मंगलवार रात भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई. विवाद बढ़ने के बाद पतिपत्नी अलगअलग कमरों में सोने चले गए. इसी दौरान मानसिक तनाव में आए पवन ने घर की अलमारी में रखी पत्नी की साड़ी निकाली और उसी से फंदा बनाकर पंखे से लटक गया.

सुबह पत्नी ने देखा तो उड़ गए होश

बुधवार सुबह जब पवन की पत्नी कमरे में पहुंची तो पति का शव पंखे से लटका देखकर वह चीख पड़ी. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. देखते ही देखते घटना की जानकारी पूरे मोहल्ले में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग घर के बाहर जमा हो गए. घटना से परिवार और पड़ोसियों में मातम छा गया. स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की.

पुलिस ने शुरू की जांच

मझोला थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में पतिपत्नी के बीच हुए विवाद के बाद युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण और समय की पुष्टि होगी. रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *