Hyundai की पॉपुलर प्रीमियम हैचबैक i20 ने भारतीय बाजार में एक नया मुकाम हासिल कर लिया है. कंपनी ने जानकारी दी है कि i20 की कुल बिक्री देश में 15 लाख यूनिट्स के पार पहुंच गई है. साल 2008 में लॉन्च होने के बाद से यह कार अपने आकर्षक डिजाइन, आधुनिक फीचर्स, बेहतर क्वालिटी और सुरक्षा सुविधाओं की वजह से ग्राहकों के बीच लगातार लोकप्रिय बनी हुई है.

Hyundai i20 की कीमत
मौजूदा समय में की कीमत 6 लाख रुपये से 10.48 लाख रुपये के बीच है. वहीं इसका स्पोर्टी वर्जन i20 N Line ज्यादा परफॉर्मेंस पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए आती है, जिसकी कीमत 9.27 लाख रुपये से 11.74 लाख रुपये तक जाती है.
Hyundai i20 इंजन
इंजन और पावरट्रेन की बात करें तो Hyundai i20 में 1.2लीटर चार सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है. यह इंजन 83 bhp की पावर जनरेट करता है और इसे 5स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथसाथ iVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प में पेश किया जाता है. वहीं, i20 N Line में ज्यादा दमदार 1.0लीटर Turbo GDi पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह इंजन 6स्पीड मैनुअल और 7स्पीड डुअलक्लच ट्रांसमिशन दोनों ऑप्शन के साथ आती है. इसका स्पोर्टी डिजाइन और बेहतर ड्राइविंग अनुभव इसे रेगुलर i20 से अलग बनाता है.
इस उपलब्धि पर के नेशनल सेल्स हेड सुनील मूलचंदानी ने कहा कि i20 कंपनी के सबसे खास प्रोडक्ट्स में से एक रही है. उन्होंने बताया कि 15 लाख बिक्री का आंकड़ा ग्राहकों के भरोसे और ब्रांड के प्रति उनकी पसंद को दिखाता है.
नई जनरेशन Hyundai i20 पर भी नजर
ग्लोबल मार्केट में Hyundai ने i20 की नई जनरेशन को पेश कर दिया है. हालांकि भारत में इसे लॉन्च करने को लेकर कंपनी ने अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. नई i20 को नए K3 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है और इसमें डिजाइन के साथ फीचर्स में भी बड़े बदलाव किए गए हैं.ग्लोबल मॉडल में 12.3इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, OTA अपडेट, वायरलेस चार्जिंग और LED लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं.
Hyundai i20 फीचर्स
सेफ्टी के लिए इसमें Hyundai SmartSense ADAS तकनीक भी दी गई है, जिसमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स शामिल हैं. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसके अलावा छह एयरबैग, रियर कैमरा, हिल स्टार्ट असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.