भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में हाइब्रिड कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है. ज्यादा माइलेज और बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी की वजह से कई कंपनियां हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर फोकस कर रही हैं. इसी में JSW भारत में अपनी नई SUV Jaecoo J5 Hybrid को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. यह मॉडल ग्लोबल मार्केट में पहले से पेट्रोल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ आती है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। भारत में इसके हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वर्जन आने की उम्मीद है.

Jaecoo J5 Hybrid का माइलेज कितना होगा?
भारत में आने वाली के स्पेसिफिकेशन का अंदाजा इसके इंटरनेशनल मॉडल से लगाया जा सकता है. इसमें 1.5लीटर पेट्रोल इंजन के साथ हाइब्रिड सिस्टम दिया जा सकता है. इस सेटअप में 1.83 kWh बैटरी पैक और फ्रंटमाउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर शामिल होगी. यह पावरट्रेन करीब 221 bhp की पावर और 295 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.
ग्लोबल मॉडल के अनुसार, Jaecoo J5 Hybrid का दावा किया गया माइलेज अलगअलग परिस्थितियों में 14.5 kmpl से लेकर 26.32 kmpl तक हो सकता है. इसका औसत फ्यूल एफिशिएंसी आंकड़ा करीब 17.9 kmpl है. हालांकि, भारतीय बाजार में टेस्टिंग नियम और ड्राइविंग परिस्थितियां अलग होने के कारण माइलेज में बदलाव देखने को मिल सकता है.
अगर इसकी तुलना Maruti Suzuki Grand Vitara Hybrid और Toyota Hyryder Hybrid से करें, तो दोनों जापानी SUVs करीब 28 kmpl तक का माइलेज देने का दावा करती हैं. ऐसे में माइलेज के मामले में Jaecoo J5 Hybrid को भारतीय प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी चुनौती मिल सकती है.
फीचर्स में होगी प्रीमियम SUV
Jaecoo J5 Hybrid सिर्फ पावरट्रेन ही नहीं बल्कि फीचर्स के मामले में भी मजबूत पैकेज पेश कर सकती है. इसमें लेवल2 ADAS, सात एयरबैग, पैसिव एंट्री, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल और हीटेड ORVMs, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पावर एडजस्टेबल सीट्स, डुअलजोन क्लाइमेट कंट्रोल, प्रीमियम साउंड सिस्टम, बड़ा 13.2इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है.
कीमत की बात करें तो Jaecoo J5 Hybrid की अनुमानित कीमत 18 लाख रुपये से 26 लाख रुपये के बीच हो सकती है. कंपनी इसे 2027 की शुरुआत तक भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है. लॉन्च के बाद इसका मुकाबला Maruti Grand Vitara, Maruti Victoris, Toyota Hyryder, और Renault Duster जैसी SUVs से होगा.