बुलंदशहर में तंत्रमंत्र के शक में 3 साल की बच्ची को मार डाला… किराए के कमरे में मिला शव, पड़ोसी महिला हिरासत में​

बुलंदशहर में तंत्रमंत्र के शक में 3 साल की बच्ची को मार डाला… किराए के कमरे में मिला शव, पड़ोसी महिला हिरासत में​

Black Magic Girl Murder: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र के अवन्ती नगर भूड़ मोहल्ले में एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची की कथित तौर पर तंत्रमंत्र के चलते हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई है. 21 नवंबर की दोपहर से लापता चल रही बच्ची का शव उसके घर से महज 40 मीटर दूर एक मकान के किराए के कमरे से बरामद हुआ है. घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस को तंत्र क्रिया के चलते मुंह दबाकर हत्या किए जाने की आशंका है. पुलिस ने उस कमरे में किराए पर रहने वाली पड़ोसी महिला सोनाली को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। वहीं, बच्ची का शव मिलने के बाद आक्रोशित लोगों ने दिल्ली रोड पर जाम लगाकर हंगामा किया.

जानकारी के मुताबिक, 21 नवंबर की दोपहर को तीन वर्षीय बच्ची अचानक घर से लापता हो गई थी. परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई.

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तो पता चला कि बच्ची कहीं ज्यादा दूर जाती नहीं दिख रही है. इसके बाद पुलिस का शक आसपास के मकानों पर टिक गया और तलाशी अभियान शुरू किया गया. तलाशी के दौरान बच्ची का शव रोहताश राजपूत के मकान में किराए पर रह रही महिला सोनाली के कमरे से बरामद हुआ.

तंत्र क्रिया में मुंह दबाकर हत्या की आशंका, भारी पुलिस बल तैनात

बच्ची का शव मिलते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई और गुस्साए स्थानीय लोगों ने दिल्ली रोड पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया. सूचना मिलते ही बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया.

SSP दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए तंत्र क्रिया के चलते मुंह दबाकर बच्ची की हत्या किए जाने की आशंका प्रतीत हो रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हिरासत में ली गई महिला सोनाली से गहन पूछताछ की जा रही है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इलाके में कई थानों की फोर्स और आधा दर्जन सीओ तैनात किए गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *