चुकंदर एक ऐसी सब्जी है, जिसे सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है. इसका गहरा लाल रंग और हल्का मीठा स्वाद इसे दूसरी सब्जियों से अलग बनाता है. कई लोग चुकंदर को सलाद के रूप में खाना पसंद करते हैं, लेकिन अगर आप रोज एक जैसा स्वाद नहीं चाहते, तो इसे अलगअलग रेसिपीज़ बनाकर भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. इससे स्वाद भी बदलता है और चुकंदर खाना भी आसान हो जाता है.

में फाइबर, आयरन, फोलेट, पोटैशियम, विटामिन सी और कई जरूरी एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. ये शरीर को जरूरी पोषण देने के साथसाथ पाचन और दिल की सेहत को भी बेहतर रखने में मदद कर सकते हैं. अगर आप अपनी रोज की डाइट को थोड़ा हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो चुकंदर से बनी अलगअलग रेसिपीज़ एक अच्छा विकल्प हो सकती हैं. आइए जानते हैं चुकंदर से बनने वाली कुछ आसान और टेस्टी रेसिपीज़ और इन्हें बनाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
चुकंदर से बनाएं ये 5 हेल्दी और टेस्टी रेसिपीज़
चुकंदर पराठा
उबले हुए चुकंदर को कद्दूकस करके गेहूं के आटे में मिलाएं. इसमें हरी मिर्च, धनिया, अजवाइन और थोड़ा नमक डालकर आटा गूंध लें. अब पराठा बेलकर हल्के घी में सेंक लें. यह पराठा फाइबर और आयरन से भरपूर होता है और नाश्ते के लिए अच्छा विकल्प है.
चुकंदर सूप
चुकंदर, टमाटर, गाजर और थोड़ा अदरक उबाल लें. इन्हें पीसकर फिर से हल्का उबालें और स्वादानुसार नमक व काली मिर्च डालें. यह सूप हल्का, स्वादिष्ट और पोषण से भरपूर होता है. इसे पीने से शरीर को कई जरूरी विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं.
चुकंदर थेपला
गेहूं के आटे में कद्दूकस किया हुआ चुकंदर, दही, हल्दी, जीरा, हरी मिर्च और धनिया मिलाकर नरम आटा तैयार करें. इससे पतले थेपले बनाकर तवे पर सेक लें. यह रेसिपी पेट भरने के साथ शरीर को फाइबर और जरूरी पोषक तत्व भी देती है.
चुकंदर चीला
बेसन में कद्दूकस किया हुआ चुकंदर, प्याज, हरी मिर्च, धनिया और मसाले मिलाकर घोल तैयार करें. इसे तवे पर डालकर दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंक लें. यह चीला प्रोटीन और फाइबर का अच्छा मेल है, जो लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है.
चुकंदर कटलेट
उबले चुकंदर में उबला आलू, ओट्स या ब्रेड का चूरा, हरी मिर्च, धनिया और मसाले मिलाकर टिक्की बना लें. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इन्हें तवे पर हल्का सेंक लें. यह कटलेट स्वादिष्ट होने के साथ पोषण से भरपूर होता है और शाम के हेल्दी स्नैक के रूप में खाया जा सकता है.
चुकंदर की रेसिपीज़ बनाते और खाते समय किन बातों का रखें ध्यान?
चुकंदर की रेसिपी बनाते समय ताजा और सख्त चुकंदर चुनें. इसे अच्छी तरह धोकर ही इस्तेमाल करें, ताकि मिट्टी साफ हो जाए. चुकंदर को बहुत ज्यादा देर तक पकाने से इसके कुछ पोषक तत्व कम हो सकते हैं, इसलिए जरूरत के अनुसार ही पकाएं. रेसिपी में बहुत ज्यादा तेल, मक्खन या मसाले डालने से बचें, ताकि उसकी हेल्दी खूबियां बनी रहें.
अगर आपको किडनी स्टोन की समस्या है या डॉक्टर ने चुकंदर कम खाने की सलाह दी है, तो इसे सीमित मात्रा में ही खाएं. किसी भी चीज की तरह चुकंदर का भी जरूरत से ज्यादा सेवन करने के बजाय संतुलित मात्रा में खाना बेहतर माना जाता है.