Bareilly News : कासगंजऐशबाग रूहेलखंड एक्सप्रेस 11 साल बाद फिर से पटरी पर, सफर से पहले चेक करें नया टाइम टेबल

Bareilly News : कासगंजऐशबाग रूहेलखंड एक्सप्रेस 11 साल बाद फिर से पटरी पर, सफर से पहले चेक करें नया टाइम टेबल
Bareilly News : कासगंजऐशबाग रूहेलखंड एक्सप्रेस 11 साल बाद फिर से पटरी पर, सफर से पहले चेक करें नया टाइम टेबल

बरेली, अमृत विचार। 11 साल से बंद कासगंजऐशबाग रूहेलखंड एक्सप्रेस का संचालन आखिकार शुरू हो गया। मीटर गेज से ब्रॉड गेज में अपग्रेड होने के बाद इस रेल खंड पर ये ट्रेन पहली बार चली है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। रविवार को पूरनपुर और उझानी स्टेशनों से उद्घाटन स्पेशल को जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाई। 05018 उद्घाटन स्पेशल उझानी से चलकर रविवार दोपहर 17 मिनट की देरी से 13:22 बजे बरेली जंक्शन पहुंची। अब आज से ट्रेन का नियमित संचालन किया जाना है, जिसकी वजह से पांच ट्रेनों की समय सारिणी में बदलाव किया गया है।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि सोमवार से 15312/15311 कासगंजऐशबागकासगंज एक्सप्रेस का नियमित संचालन किया जाएगा। ट्रेन संख्या 15062 लालकुआंकासगंज एक्सप्रेस लालकुआं से 20.00 बजे चलकर किच्छा से 20.23 बजे, बहेड़ी से 20.41 बजे, भोजीपुरा से 21.12 बजे, इज्जतनगर से 21.41 बजे, बरेली सिटी से 22.01 बजे और बरेली जंक्शन से 22.18 बजे रवाना होगी। इसके अलावा 55357 पीलीभीतमैलानी सवारी गाड़ी, 55358 मैलानीपीलीभीत पैसेंजर, 55085 पीलीभीतडालीगंज पैसेंजर, 55316 पीलीभीतबरेली सिटी पैसेंजर सोमवार से बदली हुई समय सारिणी के मुताबिक चलेगी।

दो ट्रेनें बरेली सिटी पर रहेंगी निरस्त
रूहेलखंड एक्सप्रेस के कारण दो ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट व शार्ट ओरिजनेट कर दिया है। ये दोनों ही ट्रेनें बरेली सिटी स्टेशन पर निरस्त रहेंगी। 75304 पीलीभीतबरेली सिटी डेमू ट्रेन बरेली सिटी के स्थान पर इज्जतनगर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। इज्जतनगर स्टेशन पर ये ट्रेन 22.20 बजे के स्थान पर 22.50 बजे यात्रा समाप्त करेगी और 75301 बरेली सिटीटनकपुर डेमू ट्रेन बरेली सिटी के स्थान पर इज्जतनगर स्टेशन से 07.25 बजे चलाई जायेगी।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *