Bareilly News : उमस भरी गर्मी के बीच बरेली में झमाझम बारिश से सुहाना हुआ मौसम

Bareilly News : उमस भरी गर्मी के बीच बरेली में झमाझम बारिश से सुहाना हुआ मौसम
Bareilly News : उमस भरी गर्मी के बीच बरेली में झमाझम बारिश से सुहाना हुआ मौसम

बरेली, अमृत विचार। बरेली में पिछले कई दिनों की उमस भरी गर्मी के बाद सोमवार की शाम, मौसम ने अचानक करवट बदली है। दोपहर को हल्की बूंदाबांदी के बाद शाम को झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। उमस और गर्मी से बेचैन आमजन ने बड़ी राहत महसूस की है। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार की रात भर और मंगलवार दोपहर तक बारिश जारी रह सकती है।

बरेली में बीते दोतीन दिनों से उमस भरी गर्मी का आलम बना था। बारिश न होने से दिन के बाद रात को भी उमस बेहाल किए थी। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उधर, बारिश न होने से काश्तकार भी परेशान होने लगे थे। हर कोई आसमान की तरफ नजरें लगाए थे। इस उम्मीद में कि बारिश ही गर्मी से राहत दिलाएगी।

सोमवार को मौसम ने रुख बदला। दोपहर होतेहोते बादल छा गए और फिर हल्की बूंदाबांदी के साथ मौसम सुहाना होता गया। शाम को झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई है।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *