Shravasti News: गैस एजेंसी पर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पोस्टमार्टम नहीं कराने पर परिजनों का फैसला

Shravasti News: गैस एजेंसी पर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पोस्टमार्टम नहीं कराने पर परिजनों का फैसला
Shravasti News: गैस एजेंसी पर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पोस्टमार्टम नहीं कराने पर परिजनों का फैसला

श्रावस्ती, अमृत विचार: सोनवा थाना क्षेत्र के शाहपुर कठौतिया स्थित भारत गैस एजेंसी पर मंगलवार को गैस सिलेंडर रिफिल कराने आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत इमलिया नारायण के उत्तमापुर गांव निवासी मकसूद पुत्र झब्बार गैस सिलेंडर रिफिल कराने के लिए लक्ष्मण नगरगिलौला मार्ग स्थित भारत गैस एजेंसी पर आए थे। बताया जा रहा है कि एजेंसी पर आने के बाद वह कुर्सी बैठे थे। इसी दौरान उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पीआरवी पुलिस के साथ पहुंचे लक्ष्मणनगर चौकी प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की, लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव को निजी वाहन से घर ले गए। मृतक की पत्नी जरीना व ममेरे भाई ईशु ने बताया कि खाना खाने के बाद सिलेण्डर की रिफिल कराने साइकिल से आए थे। बाद में उनके मौत की सूचना पर हम लोग आए। ग्राम प्रधान अब्बास अली ने भी बताया कि मकसूद की मौत हार्टअटैक का कारण हो सकता है।

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *