Bareilly News : यूपी में जीरो एक्सीडेंट के साथ कांवड़ यात्रा संपन्न कराने की कसरत, चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी ने बरेलीमुरादाबाद मंडल की परखी तैयारियां 

Bareilly News : यूपी में जीरो एक्सीडेंट के साथ कांवड़ यात्रा संपन्न कराने की कसरत, चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी ने बरेलीमुरादाबाद मंडल की परखी तैयारियां 
Bareilly News : यूपी में जीरो एक्सीडेंट के साथ कांवड़ यात्रा संपन्न कराने की कसरत, चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी ने बरेलीमुरादाबाद मंडल की परखी तैयारियां 

बरेली, अमृत विचार। यूपी के डीजीपी राजीव कृष्णा ने कहा कि कांवड़ में किसी भी कावंड़िए और आमजन को कोई समस्या नहीं आएगी। कांवड़ यात्रा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिसप्रशासन ने व्यवस्थाएं कर ली हैं। पश्चिमी यूपी का ये सबसे बड़ा आयोजन है। करोड़ों कांवड़िए जलाभिषेक के लिए निकलते हैं। वैसे तो यूपी भर में तैयारियां, लेकिन पश्चिमी यूपी में श्रावण मास के तीसरे और चौथे सोमवार को भीड़ अधिक होती है। इसलिए यहां बरेलीमुरादाबाद मंडल के सभी जिलों के डीएम और एसपी के साथ बैठक कर, तैयारियों का जायजा लिया गया है।

चीफ सेक्रेटरी शशि प्रकाश गोयल और डीजीपी राजीव कृष्णा ने गुरुवार को बरेली में कांवड़ यात्रा की तैयारियां परखने के बाद पत्रकारों से बातचीत में ये बातें कहीं। डीजीपी ने कहा कि पिछले कुछ सालों में कुछ एक्सीडेंटल जोन चिन्हित किए गए हैं। वहां पुलिसप्रशासन की पैनी नजर रहेगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जीरो एक्सीडेंट के साथ कांवड़ यात्रा संपन्न कराई जाए।

महिला कांवड़ियों के लिए विशेष व्यवस्था 
डीजीपी राजीव कृष्णा ने कहा कि महिला कांवड़ियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मिशन शक्ति टीम सक्रिय रहेगी। उनकी सुरक्षा को लेकर विशेष प्रबंध किए गए हैं। कांवड़ियों को कोई समस्या नहीं आए। पुलिसप्रशासन की टीमें नजर रखेंगी।

संसाधनसक्रियता से कम होते हादसे 
डीजीपी राजीव कृष्णा ने कहा कि जीरो एक्सीडेंट लक्ष्य के साथ कांवड़ यात्रा संपन्न कराने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि पिछले दशकों की अपेक्षा में हादसे घटे हैं। इसलिए भी क्योंकि पहले से इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर हुआ है। दुर्घटनाओं की स्थिति में पुलिसप्रशासन की सक्रियता देखने को मिलती है।

 

अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई 
डीजीपी ने स्पष्ट किया कि सावन में अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीजे को लेकर कहा कि इस संबंध में डीजे संचालकों के साथ संवाद किया जा चुका है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। निर्धारित मानकों के मुताबिक ही आवाज रहेगी। कांवड़ यात्रा के साइज भी निर्धारित किए गए हैं।

बंद रहेंगी मांस की दुकानें 
कांवड़ यात्रा मार्गों के आसपास मांस की दुकानें बंद रहेंगी। डीजीपी ने कहा कि इस संबंध में पहले ही स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं। कांवड़ यात्रा व्यवस्थित तरीके से संपन्न होगी।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *