Shravasti News: घर से निकली महिला का शव आम के पेड़ से लटका मिला, गांव में सनसनी

Shravasti News: घर से निकली महिला का शव आम के पेड़ से लटका मिला, गांव में सनसनी
Shravasti News: घर से निकली महिला का शव आम के पेड़ से लटका मिला, गांव में सनसनी

श्रावस्ती , अमृत विचार: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में शुक्रवार सुबह एक संदिग्ध मौत की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के परसिया राजा गांव के बाहर स्थित एक आम के बाग में एक महिला का शव पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

सुबह शौच के लिए निकली थी महिला

जानकारी के अनुसार, सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम हर्रैया तराई के मजरा प्रतापबली पुरवा निवासी सुशीला , पत्नी घनश्याम, शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे घर से शौच के लिए निकली थीं। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।

इसी दौरान भिनगा कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणपुर चौकी अंतर्गत परसिया राजा गांव स्थित आम के बाग में एक महिला का शव पेड़ से लटका होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने शव की पहचान सुशीला के रूप में की।

घटना से परिवार में मचा कोहराम

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। वहीं गांव में भी शोक और दहशत का माहौल बन गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना पर फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।

इसके अलावा क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान, कोतवाली प्रभारी विवेक राठौर और लक्ष्मणपुर चौकी प्रभारी जितेंद्र राय ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।

प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का प्रतीत हो रहा है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुलिस आत्महत्या सहित अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *