Badaun News : शर्मनाक! मामा ने 10 हजार में भांजी को बेच डाला, दो दिन तक लूटता रहा आबरू, भाई ने चंगुल से छुड़ाया

Badaun News : शर्मनाक! मामा ने 10 हजार में भांजी को बेच डाला, दो दिन तक लूटता रहा आबरू, भाई ने चंगुल से छुड़ाया
Badaun News : शर्मनाक! मामा ने 10 हजार में भांजी को बेच डाला, दो दिन तक लूटता रहा आबरू, भाई ने चंगुल से छुड़ाया

अमृत विचार : यूपी के बदायूं में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। आरोप है कि एक मामा ने महज 10 हजार रुपयों के लिए अपनी भांजी का सौदा कर डाला। खरीददार जबरन किशोरी को उठाकर अपने गांव ले गया। दो दिन साथ रखा। बहन के सौदे की खबर जब भाई को लगी तो वह अपने रिश्तेदारों के साथ गांव पहुंचा। काफी हंगामें के बाद बहन को छुड़ाकर घर लाया। किशोरी ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। मामा पर भी रिपोर्ट कराई है। घटनाक्रम बिनावर क्षेत्र का है।

मजुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें कहा कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। पिछले करीब एक साल से वह बिनावर क्षेत्र में अपने मामा के घर रही रही थी। आरोप है कि 4 अगस्त को मामा ने फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के एक युवक के हाथों 10 हजार रुपये में मेरा सौदा कर दिया। रुपये देने के बाद आरोपी युवक उसे जबरन अपनी गाड़ी में उठाकर ले गया।

किशोरी का आरोप है कि उसने दो दिन तक दुष्कर्म किया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इस बीच मेरे परिजनों को जानकारी हुई तो परिवार के दूसरे लोगों के साथ भाई, उस गांव पहुंचे जहां मुझे रखा था। आरोपी मुझे वापस करने को तैयार नहीं था। काफी दबाव बनाया तो मुझे छोड़ा गया। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है। बिनावर में भांजी की सौदेबाजी की घटना की खबर जिसको भी लगी, वह सन्न हो गया।

मामाआरोपी दोनों फरार 

किशोरी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद से मामा और खरीददार दोनों फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश भी दी। हालांकि हत्थे नहीं चढ़े हैं। आरोपियों की तलाश के साथ पुलिस मामले की जांच में भी जुटी है। थाना प्रभारी नीरज मलिक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

 

इसे भी पढ़ें

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *