Sawan Kamika Ekadashi: सरयू स्नान के बाद मंदिरों में लगी कतार, कामिका एकादशी पर नागेश्वरनाथ में जलाभिषेक के लिए पहुंचे कावड़िये 

Sawan Kamika Ekadashi: सरयू स्नान के बाद मंदिरों में लगी कतार, कामिका एकादशी पर नागेश्वरनाथ में जलाभिषेक के लिए पहुंचे कावड़िये 
Sawan Kamika Ekadashi: सरयू स्नान के बाद मंदिरों में लगी कतार, कामिका एकादशी पर नागेश्वरनाथ में जलाभिषेक के लिए पहुंचे कावड़िये 

अयोध्या। सावन की कामिका एकादशी पर रामनगरी अयोध्या में आस्था का सैलाब देखने को मिला। सुबह से ही सरयू घाटों से लेकर प्रमुख मंदिरों तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने सरयू में स्नान कर पूजाअर्चना की और इसके बाद मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचे। भोर होते ही सरयू के घाट श्रद्धालुओं से भरने लगे। कांवड़ियों की संख्या भी काफी रही। श्रद्धालुओं ने पवित्र सरयू में स्नान करने के बाद नागेश्वरनाथ मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

नागेश्वरनाथ के बाद हनुमानगढ़ी और राम मंदिर पहुंचे भक्त

सरयू स्नान और नागेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक के बाद श्रद्धालुओं ने हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में भी दर्शनपूजन किया। प्रमुख मंदिरों के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों में भगवान के दर्शन को लेकर खास उत्साह नजर आया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर मंदिरों में पहुंचे और पूजाअर्चना कर सुखसमृद्धि व मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की।

कांवड़ियों की झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र

रामनगरी में जगहजगह कांवड़ियों के अलगअलग रूप और धार्मिक झांकियां लोगों का ध्यान आकर्षित करती रहीं। कांवड़िए सरयू से जल लेकर शिवालयों की ओर जाते नजर आए। सावन के दूसरे सोमवार को लेकर भी अयोध्या के शिव मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं। जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में शिवभक्त मंदिरों में पहुंच रहे हैं।

सावन सोमवार पर शिवालयों में भी बढ़ी भीड़

सावन के दूसरे सोमवार के चलते अयोध्या के प्रमुख शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजाअर्चना की। कामिका एकादशी और सावन सोमवार के धार्मिक महत्व के कारण रामनगरी में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहने की उम्मीद है। सरयू घाटों से लेकर मंदिरों तक पूरा अयोध्या भक्ति और आस्था के रंग में रंगा नजर आया।

ये भी पढ़े : 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *