गजब! सिपाही से दारोगा बना तो बदले तेवर, शादी से मुकर गया युवक; प्रेमिका पहुंची DCP ऑफिस

गजब! सिपाही से दारोगा बना तो बदले तेवर, शादी से मुकर गया युवक; प्रेमिका पहुंची DCP ऑफिस

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस विभाग में सिपाही की नौकरी मिलने के बाद अब SI पद पर चयनित हुए एक युवक पर एक युवती ने शादी का भरोसा देकर धोखा देने का आरोप लगाया है. युवती का दावा है कि युवक और उसके परिवार ने पहले शादी का भरोसा देकर मामला शांत कराया, लेकिन युवक के SI बनने के बाद शादी से साफ इनकार कर दिया गया. पीड़ित युवती ने DCP से पूरे मामले में FIR दर्ज कर जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

गजब! सिपाही से दारोगा बना तो बदले तेवर, शादी से मुकर गया युवक; प्रेमिका पहुंची DCP ऑफिस

मंधनाबगदौधी बांगर की रहने वाली युवती ने इस मामले में पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है. उसका आरोप है कि वर्ष 2020 में, जब वह महज 15 साल की थी, बिल्हौर निवासी अश्वनी चौहान ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया और शादी का भरोसा दिया. युवती का आरोप है कि इस दौरान उसकी इच्छा के खिलाफ शारीरिक संबंध भी बनाए गए.

युवक ने शादी से किया इनकार

पीड़िता के मुताबिक, जब परिवार को इस रिश्ते और घटना की जानकारी हुई तो आरोपी के मातापिता और भाइयों ने मामले को संभालने की कोशिश की. उन्होंने भरोसा दिया कि युवती के बालिग होने के बाद दोनों की शादी करा दी जाएगी. इस भरोसे के बाद मामला उस समय आगे नहीं बढ़ा. इसके बाद अश्वनी चौहान उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हो गया. उसकी तैनाती अमेठी में रही. हाल ही में उसका चयन उपनिरीक्षक यानी SI के पद पर हुआ. युवती का आरोप है कि पद मिलने के बाद आरोपी और उसके परिवार का रवैया बदल गया. अब वे शादी करने से साफ इनकार कर रहे हैं.

अपहरण और जान से मरवाने की दी धमकी

शिकायत में युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि मार्च 2026 और 30 जून 2026 को आरोपी के परिजन उसके घर पहुंचे. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। वहां कथित तौर पर उसके साथ जातिसूचक गालियां दी गईं और शादी से इनकार किया गया. युवती के मुताबिक, विरोध करने और पुलिस में शिकायत करने पर उसकी बेटी के अपहरण और जान से मरवाने की धमकी भी दी गई.

पीड़िता का कहना है कि 30 जून की घटना के बाद उसने बिठूर थाने में शिकायत दी थी. आरोप है कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करने के बजाय उसे आजकल का भरोसा देकर टाल दिया. अब युवती ने DCP से पूरे मामले में FIR दर्ज कर जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने पूरे मामले में जांच की बात कही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *