Barabanki News : देवा महोत्सव की तैयारियां तेज, एडीएम ने मेला परिसर का किया निरीक्षण

Barabanki News : देवा महोत्सव की तैयारियां तेज, एडीएम ने मेला परिसर का किया निरीक्षण

देवा/बाराबंकी, अमृत विचार। ऐतिहासिक व  प्रसिद्ध देवा महोत्सव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अक्टूबर माह के अंत में प्रस्तावित दस दिवसीय महोत्सव को व्यवस्थित एवं भव्य बनाने के लिए बुधवार को देवा मेला प्रदर्शनी समिति के सचिव एवं अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह ने मेला परिसर का निरीक्षण किया।

उन्होंने विभिन्न स्थलों का जायजा लेकर कर्मचारियों से आयोजन एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। देवा महोत्सव सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के पिता सैयद कुर्बान अली शाह की स्मृति में आयोजित होता है। मेले में श्रद्धालुओं के साथ बड़ी संख्या में व्यापारी, पशुपालक और ग्रामीण पहुंचते हैं। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। यहां लगने वाली विशाल पशु मंडियां खास आकर्षण होती हैं, जहां घोड़े, गधे, खच्चर, गाय और भैंस की खरीदफरोख्त होती है।

दस दिवसीय मेले में बड़े झूले, सर्कस और देशप्रदेश के कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहते हैं। निरीक्षण के दौरान मेला सुपरवाइजर इत्तेदार अहमद शक्कू, मेला जिलेदार शमीम अहमद समेत मेला समिति के कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों के निरीक्षण के बाद मेला परिसर की व्यवस्थाओं को लेकर विभागीय तैयारियां और तेज होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *