Solar Eclipse 2026: ग्रहण लगा तो खाने में डाल दी तुलसी! जानें इस हरे पत्ते के सेहत को फायदे

Solar Eclipse 2026: ग्रहण लगा तो खाने में डाल दी तुलसी! जानें इस हरे पत्ते के सेहत को फायदे

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण के दौरान नेगेटीव एनर्जी से बचने के लिए भारत में कई तरीके आजमाए जाते हैं. इनमें से एक तुलसी से पत्तों को खाने में डाले जाने का तरीका भी है. कहते हैं कि ग्रहण के दौरान अगर कुछ खाया जाए तो इसमें तुलसी के पत्ते जाल लेने चाहिए. इससे नेगेटीव एनर्जी का बुरा असर नहीं होता. इसका कोई साइंटिफिक प्रूफ नहीं है लेकिन मान्यताओं के आधार पर अभी भी ऐसा किया जाता है. दरअसल, आज 12 अगस्त को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है.

ये रात में 9 बजकर 4 मिनट पर शुरू होगा और रात में 1 बजकर 24 मिनट पर पूरा होगा. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। ये कुल 4 घंटे 24 मिनट के लिए लगेगा लेकिन भारत में ग्रहण नहीं दिखेगा. जिन देशों में इसे देखा जाएगा उसमें दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया, जिम्बाब्वे, जाम्बिया, मॉरीशस, अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका के अर्जेंटीना और चिली का नाम शामिल है.

ग्रहण के वक्त खाने में तुलसी डालना

भारत में ग्रहण को लेकर कई धार्मिक मान्यताएं फॉलो की जाती हैं. इस दौरान कई खानेपीने की चीजों की मनाही है. कहते हैं कि अगर खाने में तुलसी डाल दी जाए तो खाने पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता. लेकिन देखा जाए तुलसी वाले खाने और ग्रहण का कोई सीधा संबंध नहीं होता.

तुलसी के पत्ते सेहत के लिए है वरदान

भारत में तुलसी के पत्तों का धार्मिक महत्व ज्यादा है लेकिन ये सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. अगर आप इन्हें डाइट में शामिल करते हैं तो कई हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं.आयुर्वेद में भी तुलसी का विशेष महत्व बताया गया है. इसमें ओमेगा3 फैटी एसिड और पॉलीफेनोल्स जैसे जरूरी तत्व होते हैं और इनकी मात्रा तुलसी के बीजों में ज्यादा होती है. जानें…

एंटीऑक्सीडेंट्स होना आयुर्वेद एक्सपर्ट किरण गुप्ता कहती हैं कि तुलसी के पत्तों में पॉलीफेनॉल और दूसरे यौगिक पाए जाते हैं. इस तरह के बेनिफिट्स से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़ने में मदद मिल सकती है.

इम्यून सिस्टम इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती है. रोजाना तुलसी के पत्तों का पानी पीने से हमारी नॉर्मल प्रतिरक्षा प्रणाली को सपोर्ट मिलता है.

स्ट्रेस कम होता है इस हरे पत्ते को adaptogenic herb भी माना जाता है. कई रिसर्च बताते हैं कि इससे स्ट्रेस से लड़ने में मदद मिलती है.

ब्लड शुगर पर असर कई रिसर्च में सामने आया है कि तुलसी के पत्तों को चबाने या इसका पानी पीने से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में हेल्प मिल सकती है. लेकिन इसे डायबिटीज का ऑप्शन मानना गलत है.

सूजन कम करना इस हरे पत्ते के कुछ phytochemicals में एंटीइंफ्लामेटरी असर पाए जाते हैं. इसलिए इसे खाने से शरीर में सूजन भी कम हो सकती है.

डाइजेशन को फायदा तुलसी का इस्तेमाल गैस और पाचन संबंधी हल्की परेशानियों के लिए किया जाता रहा है. ये हरा पत्ता हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में फायदा पहुंचा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *