पेपर में मैडम ने पूछा- जानवर क्यों हो रहे गायब, बच्चे ने दिया ऐसा जवाब

पेपर में मैडम ने पूछा- जानवर क्यों हो रहे गायब, बच्चे ने दिया ऐसा जवाब
Featured Image

सोशल मीडिया पर तमाम तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो बहुत मजेदार होते हैं. खासतौर पर बच्चों के फनी वीडियो को लोग खूब पसंद करते हैं. आजकल जैसे-जैसे सोशल मीडिया का जमाना आगे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे अलग-अलग तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं. स्कूल के वीडियो भी खूब लोगों को पसंद आते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है. वायरल हो रहा वीडियो एक स्कूल के क्लासरूम का है, जिसमें एक क्लास टीचर नजर आ रही है और कुछ बच्चे बेंच पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं.

वायरल वीडियो में मैडम बच्चों की टेस्ट कॉपी देख रही हैं. जिसमें एक कॉपी को लेकर वह बहुत हंसती हुई नजर आ रही हैं. दरअसल, टेस्ट में सवाल पूछा गया था कि जंगलों से वन्य जीव क्यों कम होते जा रहे हैं, इसका कारण क्या है? इस सवाल का जवाब एक बच्चे ने बहुत मजेदार दिया है. बच्चे ने कॉपी में प्रश्न का जवाब लिखा है कि जंगलों से वन्य जीव इसलिए गायब हो रहे हैं. क्योंकि वह किडनैप हो रहे हैं और फिर उनको जू में लाया जा रहा है.

 

 

बच्चे ने जवाब में लिखा, ‘इतने पेड़-पौधे कट रहे हैं. और जानवर किडनैप हो रहे हैं. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। और जू में जा रहे हैं. इसलिए वन्यजीवों की संख्या में गिरावट आ रही है. इस वायरल वीडियो को हजारों लोगों ने लाइक्स किया है. इस तरह के वीडियो खूब वायरल होते रहते हैं. क्योंकि लोग खूब पसंद करते हैं. बच्चे सवालों के जवाब बहुत मजेदार देते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *