
अमृत विचार : बरेली में विद्यार्थियों को लेकर स्कूल जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बस में 31 बच्चे सवार थे, इसमें 13 को चोटें आई हैं। हादसे से अफरातफरी मच गई। आननफानन में घायल छात्रों को एसआरएमएस अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने 6 घायल विद्यार्थियों को भर्ती कर लिया, बाकी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी। बस के एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही मातापिता तड़प उठे। बदहवास हालत में अस्पताल पहुंचे। घायल बच्चों को देखकर उनकी आंखें नम हो गईं, जिनके बच्चे सहीसलामत हैं उनकी जान में जान पड़ी।
बरेली के भोजीपुरा में छात्रों की बस का एक्सीडेंट होने की सूचना पर पहुंचे अभिभावक।
घटनाक्रम भोजीपुरा का है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। कस्बे में न्यू इंग्लैंड स्कूल है। यहां आसपास के गांवों के बच्चे पढ़ते हैं। रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह की जटऊ पट्टी गांव से 31 बच्चों को लेकर एक बस विद्यालय के लिए निकली।
कंट्रोल खो बैठा ड्राईवर
रास्ते में अचानक से ड्राईवर बस से कंट्रोल खो बैठा। बस सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना होते ही बच्चे रोनेचिल्लाने लगे। करीब 13 बच्चों को चोटें आईं। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। आननफानन में बच्चों को श्री राममूर्ति मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने 7 बच्चों को उपचार देकर छुट्टी कर दी। 6 घायल बच्चों को भर्ती कर लिया। उनका उपचार जारी है।
अभिभावकों के आरोप
घटना के बाद परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिभावकों का आरोप है विद्यालय प्रबंधन जर्जर बसों संचालित करवा रहा है। पैसों के चक्कर में बच्चों की जान जोखि में डाली जा रही है।
इसे भी पढ़ें