Hamirpur News : पत्नी मायके गई तो टूट गया युवक! हमीरपुर में 32 वर्षीय बलराम ने फंदा लगाकर दी जान, घर में मचा कोहराम

Hamirpur News : पत्नी मायके गई तो टूट गया युवक! हमीरपुर में 32 वर्षीय बलराम ने फंदा लगाकर दी जान, घर में मचा कोहराम

कुरारा , अमृत विचार। थाना क्षेत्र के टोडरपुर गांव में पत्नी के मायके चले जाने से परेशान एक 32 वर्षीय युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

टोडरपुर गांव निवासी बलराम प्रजापति पुत्र रघुवीर प्रजापति दिल्ली में मजदूरी करता था। वह दो दिन पहले ही दिल्ली से पत्नी के साथ अपने गांव लौटा था। बताया जा रहा है कि गुरुवार को किसी बात को लेकर पतिपत्नी के बीच विवाद हो गया। इसके बाद पत्नी नाराज होकर अपने मायके चली गई।

सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला शव

पत्नी के मायके चले जाने के बाद बलराम तनाव में था। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे उसने घर के कमरे में छत के पंखे से साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सुबह काफी देर तक बलराम के कमरे से बाहर नहीं आने पर पड़ोस में रहने वाले परिजनों को शक हुआ। उन्होंने कमरे के अंदर जाकर देखा तो बलराम का शव फंदे से लटका मिला। शव देखते ही परिजनों के होश उड़ गए। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई।

पत्नी को मायके से बुलाया गया

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया। प्रभारी निरीक्षक प्रिंस दीक्षित ने बताया कि युवक द्वारा कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी को उसके मायके से बुलाया गया है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *