
अमृत विचार : रुहेलखंड की धरती पर हर घर तिरंगा लहराने लगा है। आजादी के मतवालों की वीर गाथाएं आम हैं। तिरंगा यात्राएं नागरिकों में उमंग भर रही हैं। शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बरेली शहर जैसे तिरंगे की आगोश में समा गया। कलेक्ट्रेट से तिरंगा यात्रा निकली, जिसने हर किसी का मन मोह लिया। गाड़ियों पर अफसर सवार थे। एडीजी, कमिश्नर, डीएम, एसएसपी, सीडीओ से लेकर नगरायुक्त तक…। हाथों में तिरंग लिए अफसरों ने शहरवासियों में स्वतंत्रता दिवस का जोश भरा।
तिरंगा यात्रा में गाड़ी पर सवार एडीजी रमित शर्मा और कमिश्नर शंभू कुमार। दोनों अफसरों के हाथों में तिरंगा है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जश्न का नजारा।
बरेली की तिरंगा यात्रा में शामिल एडीजी रमित शर्मा और कमिश्नर शंभू कुमार।
बरेली में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। दिनभर आजादी के परवानों गाथाएं गूंजती रहीं। उनके बलिदान को नमन किया जाता रहा। स्कूलकॉलेजों में गोष्ठियां हुईं। विभाजन की विभीषिका पर भी चर्चाएं हुईं। दिनभर देशभक्ति का नजारा बना रहा। स्वतंत्रता और भारत की सुरक्षा को लेकर नागरिक कर्तव्य भी याद किए गए।
बरेली में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्या।