MG की कार खरीदने का शानदार मौका! इन मॉडल्स पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट और एक्सचेंज बेनिफिट

MG की कार खरीदने का शानदार मौका! इन मॉडल्स पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट और एक्सचेंज बेनिफिट

भारत में त्योहारों के दौरान नई कार खरीदना काफी फायदेमंद माना जाता है. इसकी वजह है कि इस समय कार कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए कई तरह के ऑफर और डिस्काउंट देती हैं. इसी कड़ी में JSW MG Motor India ने MG Monsoon Onam Festive Campaign शुरू किया है. इस फेस्टिव ऑफर के तहत MG की नई कार खरीदने पर ग्राहकों को 2.20 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है. ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा फ्री इलेक्ट्रिक चार्जिंग, 1 ग्राम सोने का सिक्का और एक्सचेंज बोनस जैसे फायदे भी शामिल हैं.

कंपनी ने यह ऑफर अपनी पेट्रोल और इलेक्ट्रिक कारों की रेंज पर पेश किया है. अगर आप इस फेस्टिव सीजन में नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं किस MG मॉडल पर कितना फायदा मिल रहा है.

MG Astor पर सबसे बड़ा फायदा

इस फेस्टिव कैंपेन में सबसे ज्यादा फायदा MG Astor पर दिया जा रहा है. अगर आप इस पेट्रोल SUV को खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपको कुल 2.20 लाख रुपये तक की बचत मिल सकती है. MG Astor की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 9.79 लाख रुपये है. इस ऑफर में कैश बेनिफिट के साथ एक्सचेंज बोनस भी शामिल है. Astor अपने अच्छे लुक, आरामदायक केबिन और कई स्मार्ट फीचर्स के लिए जानी जाती है.

MG ZS EV पर 2.15 लाख रुपये तक का फायदा

अगर आप इलेक्ट्रिक SUV खरीदना चाहते हैं, तो पर भी बड़ा ऑफर मिल रहा है. फेस्टिव कैंपेन के तहत इस इलेक्ट्रिक SUV पर ग्राहकों को 2.15 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है. इसके साथ कंपनी 2,000 यूनिट तक फ्री चार्जिंग भी दे रही है.

MG ZS EV की शुरुआती कीमत 13 लाख रुपये है और यह BaaS ऑप्शन के साथ भी उपलब्ध है. बड़े डिस्काउंट और फ्री चार्जिंग के चलते EV खरीदने वालों के लिए यह ऑफर काफी आकर्षक हो सकता है.

Windsor EV और Comet EV पर भी ऑफर

MG की लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कार पर भी फेस्टिव ऑफर दिया जा रहा है. इस पर ग्राहकों को 20,000 रुपये तक के बेनिफिट्स, 1,000 यूनिट फ्री चार्जिंग और 1 ग्राम सोने का सिक्का मिल सकता है.Windsor EV की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये है. यह 3.99 रुपये प्रति किलोमीटर के बैटरी रेंटल प्लान के साथ भी उपलब्ध है.

वहीं, MG की छोटी इलेक्ट्रिक कार Comet EV पर ग्राहकों को 45,000 रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है. इसके अलावा कार खरीदने पर 1 ग्राम सोने का सिक्का भी दिया जा रहा है.

MG Hector पर 60 हजार रुपये तक का फायदा

MG की बड़ी और लोकप्रिय SUV Hector पर भी फेस्टिव सीजन में अच्छा ऑफर मिल रहा है.Hector की शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपये है. इस पर ग्राहकों को 60,000 रुपये तक के बेनिफिट्स मिल सकते हैं.इसके अलावा Hector की बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को 1 ग्राम सोने का सिक्का भी गिफ्ट में दिया जाएगा.

अगर आप ज्यादा जगह, बड़ा केबिन और बड़ी टचस्क्रीन वाली SUV खरीदना चाहते हैं, तो Hector पर मिलने वाला यह फेस्टिव ऑफर आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है.

ध्यान दें: ऑफर, डिस्काउंट और दूसरे फायदे मॉडल, वेरिएंट, स्टॉक और डीलर के हिसाब से अलग हो सकते हैं. कार खरीदने से पहले अपने नजदीकी MG डीलर से ऑफर की पूरी जानकारी जरूर ले लें.

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *