Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

वर्ल्ववाइड में ‘धुरंधर 2’ ने उड़ाया गर्दा, 8 दिनों में पार किए 1000 करोड़, क्या टूटेगा 10 साल पुराना रिकॉर्ड?

वर्ल्ववाइड में ‘धुरंधर 2’ ने उड़ाया गर्दा, 8 दिनों में पार किए 1000 करोड़, क्या टूटेगा 10 साल पुराना रिकॉर्ड?

Dhurandhar 2 Box Office Records: डायरेक्टर आदित्य धर की स्पाई-एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने रिलीज के केवल 8 दिनों में भारतीय सिनेमा में नया इतिहास रच दिया है। 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई इस फिल्म ने पेड प्रीमियर शोज से ही रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया। पिछली फिल्म ‘धुरंधर पार्ट 1’, जो दिसंबर 2025 में आई थी, ने कुल 86 दिनों में ₹1,307.35 करोड़ कमाए थे। इसके मुकाबले, ‘धुरंधर 2’ ने महज 8 दिन में ₹1,080 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया। ऐसे में चलिए जानते हैं फिल्म के पूरे रिकॉर्ड्स के बारे में…

देश और विदेश में ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का जबरदस्त कलेक्शन

दरअसल, पहले हफ्ते में फिल्म ने भारत में ₹674.17 करोड़ नेट और ₹805.32 करोड़ ग्रॉस कमाए। विदेशों से भी ₹274.68 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन हुआ, वो भी तब जब खाड़ी देशों में फिल्म रिलीज नहीं हुई। इस असाधारण तेजी से कमाई की वजह से फिल्म ने कुल 32 नए रिकॉर्ड अपने नाम किए।

फिल्म ने सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड किया अपने नाम

‘धुरंधर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक पहले हफ्ते की कमाई, किसी एक भाषा में सबसे तेज ₹500 करोड़ नेट और वर्ल्डवाइड ₹1,000 करोड़ तक पहुंचने वाली सबसे तेज भारतीय फिल्म बनने का रिकॉर्ड स्थापित किया। इसके अलावा, हिंदी में लगातार 6 दिनों तक 50+ करोड़ नेट कमाने वाली पहली फिल्म बन गई। नॉर्थ अमेरिका में भी फिल्म ने सबसे बड़े ओपनिंग वीकेंड और 3 दिन के ग्रॉस रिकॉर्ड तोड़े।

क्या अब दंगल के 10 साल पुराने रिकॉर्ड पर है नजर?

2016 में रिलीज की ‘दंगल’ ने वर्ल्डवाइड ₹2,070.30 करोड़ की कमाई की थी, जिसमें से ₹1,535.30 करोड़ विदेशी बॉक्स ऑफिस से आए थे। ‘धुरंधर 2’ की कमाई की रफ्तार इसे 10 साल पुराने इस महारिकॉर्ड तक पहुंचा सकती है।

भविष्य में और कमाई बढ़ने की संभावना

इन रिकॉर्ड्स के साथ, ‘‘ ने बॉक्स ऑफिस पर नए मानक स्थापित किए हैं। फिल्म ने भारत और विदेशों में लगातार ग्रॉस और नेट कमाई के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। दूसरे वीकेंड में भी इसकी कमाई बढ़ने की संभावना है, जिससे यह बॉलीवुड की बादशाहत को और मजबूत कर सकती है। फिलहाल, ‘धुरंधर 2’ ने न केवल दर्शकों का मनोरंजन किया, बल्कि बॉक्स ऑफिस के नए मापदंड भी तय किए। यह साबित करता है कि रणवीर सिंह और डायरेक्टर आदित्य धर की यह फिल्म आने वाले सालों तक चर्चा में रहेगी।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply