
Zahoor Mistry Love You Message From Pakistan: रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है, लेकिन फिल्म का एक किरदार ऐसा है जिसने खास चर्चा बटोरी है। यह किरदार है जहूर मिस्त्री का, जिसे विवेक सिन्हा ने निभाया है। फिल्म में उनके रोल को दर्शकों ने इतना वास्तविक माना कि उन्हें स्क्रीन पर देखकर गुस्सा भी आया और उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ भी हुई।
सोशल मीडिया पर मिल रहा मिला-जुला रिएक्शन
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में विवेक सिन्हा ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर करीब 2000 से ज्यादा कमेंट्स मिल चुके हैं। लोग उनके किरदार को लेकर इतनी तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं कि कुछ ने लिखा कि वह स्क्रीन के अंदर जाकर उन्हें मारना चाहते हैं। हालांकि, यही दर्शक उनकी एक्टिंग की तारीफ करते भी नहीं थक रहे।
फिल्म में उनके एक विवादित डायलॉग के कारण उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा, लेकिन इससे उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई।
View this post on Instagram
सरहद पार से भी मिल रहा प्यार
विवेक सिन्हा ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें से भी कई मैसेज मिल रहे हैं। कुछ लोग मजाक में उन्हें धमकी दे रहे हैं, तो कई फैंस ‘आई लव यू’ लिखकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि वह भारतीय हैं और उत्तर प्रदेश के बिजनौर से आते हैं।
View this post on Instagram
14 सेकंड के रोल ने बदल दी जिंदगी
विवेक के अनुसार, फिल्म में उनका स्क्रीन टाइम भले ही कम था, लेकिन उन 14 सेकंड के फुटेज ने उनकी जिंदगी बदल दी। उन्होंने कहा कि उन्हें पहली बार स्टार जैसा महसूस हुआ और दर्शकों के रिएक्शन ने उनके आत्मविश्वास को और मजबूत किया।
विवेक सिन्हा का सफर आसान नहीं रहा। जब वह सिर्फ 6 साल के थे, तभी उनके पिता का निधन हो गया था। उनकी मां ने अकेले उन्हें पाला और हर मुश्किल में उनका साथ दिया।
थिएटर से फिल्मों तक का ऐसा है सफर
विवेक ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की। पहले वह नौकरी करते थे, लेकिन किसी की सलाह पर उन्होंने एक्टिंग में कदम रखा। दिल्ली में कई साल थिएटर करने के बाद वह मुंबई आए, जहां शुरुआती 8 महीने तक उन्हें काम नहीं मिला। ‘धुरंधर 2’ से पहले वह PK और ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। आज उनकी मेहनत रंग लाई है और वह इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं।



