
Dhurandhar 2 Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड बना रही है। 9वें दिन भी फिल्म ने शानदार कमाई की और कुल कलेक्शन 680 करोड़ के पार पहुंच गया। स्पाई-एक्शन फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान बनी हुई है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने पहले हफ्ते में ही 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया और अब दूसरे हफ्ते में भी इसकी रफ्तार कम नहीं हुई है। खास बात यह रही कि रामनवमी जैसे त्योहार पर भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा।
पहले 8 दिनों में ‘धुरंधर 2’ की ताबड़तोड़ कमाई
फिल्म ने रिलीज से पहले ही पेड प्रीव्यू से ₹43 करोड़ कमा लिए थे। इसके बाद ओपनिंग डे पर ₹102.55 करोड़ की धमाकेदार शुरुआत ने साफ कर दिया था कि यह फिल्म रिकॉर्ड तोड़ने आई है। तीसरे और चौथे दिन की कमाई ने तो इसे नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया, जहां लगातार 100 करोड़ के आसपास का बिजनेस देखने को मिला।
‘धुरंधर 2’ का डे-वाइज कलेक्शन
ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, 9वें दिन यानी पर फिल्म ने शाम तक ₹15.06 करोड़ की कमाई दर्ज की। इसके साथ ही कुल कलेक्शन ₹689 करोड़ के करीब पहुंच गया। सुबह के शोज में ऑक्यूपेंसी 15% के आसपास रही, लेकिन दिन बढ़ने के साथ इसमें इजाफा हुआ। वीकेंड में यह आंकड़ा और ऊपर जाने की उम्मीद है।
हर दिन बदल रहा फिल्म का ट्रेंड
फिल्म की ऑक्यूपेंसी में रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, लेकिन इसकी पकड़ अब भी मजबूत है। वीकडेज में भी दर्शकों की अच्छी संख्या यह साबित करती है कि फिल्म का क्रेज बना हुआ है।
दमदार स्टारकास्ट और कहानी ने जीता दिल
इस फिल्म का निर्देशन ने किया है। इसमें आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी एक भारतीय जासूस के दुश्मन देश में मिशन पर आधारित है, जो एक्शन, इमोशन और देशभक्ति का जबरदस्त मिश्रण पेश करती है।
आपको बता दें कि ‘धुरंधर 2’ की लगातार कमाई और दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स यह संकेत दे रहा है कि यह फिल्म आने वाले दिनों में और बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।



