Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

Dhurandhar 2 Controversy: धुरंधर 2 की गूंज पाकिस्तान तक, ल्यारी के लोगों ने मांगा फिल्म के मुनाफे में हिस्सा

Dhurandhar 2 Controversy: धुरंधर 2 की गूंज पाकिस्तान तक, ल्यारी के लोगों ने मांगा फिल्म के मुनाफे में हिस्सा

Pakistan Reaction Dhurandhar 2: धुरंधर 2 की जबरदस्त सफलता अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसकी गूंज पड़ोसी देश पाकिस्तान तक पहुंच गई है। फिल्म के हिट होते ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कराची के ल्यारी इलाके के कुछ लोग फिल्म के मुनाफे में हिस्सेदारी की मांग करते नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो में एक शख्स दावा करता दिख रहा है कि फिल्म में ल्यारी का जिक्र और बैकड्रॉप दिखाकर करोड़ों की कमाई की गई है। ऐसे में आदित्य धर को चाहिए कि वह फिल्म के प्रॉफिट का कुछ हिस्सा वहां के लोगों के विकास के लिए दें। वीडियो में यह भी कहा गया कि इस पैसे से इलाके की सड़कों और बुनियादी सुविधाओं में सुधार किया जा सकता है।

भारत में यूजर्स ने किया ट्रोल

इस वीडियो के सामने आने के बाद भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों ने इस मांग को ‘बेतुका’ बताते हुए मजाक उड़ाया। एक यूजर ने लिखा कि अगर पैसा दिया भी गया, तो आम जनता तक नहीं पहुंचेगा। वहीं कुछ ने इसे सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट बताया। रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े सितारों से सजी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की है।

फिल्म की कहानी बनी चर्चा का कारण

फिल्म की कहानी एक अंडरकवर एजेंट के मिशन और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को तोड़ने की कहानी पर आधारित है, जिसमें ल्यारी जैसे इलाकों का जिक्र भी सामने आता है। हालांकि इस तरह की मांग और विवाद फिल्म की लोकप्रियता को और बढ़ा रहे हैं। जहां एक ओर दर्शक फिल्म की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इस तरह के वीडियो इसे सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड में बनाए हुए हैं।

ये भी पढ़ें- निक जोनस और मालती संग क्वालिटी टाइम, प्रियंका चोपड़ा की ‘रैंडम मार्च’ फोटो डंप ने जीता फैंस का दिल

धुरंधर 2 की कमाई

‘धुरंधर 2’ की आंधी बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1000 रोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर दिया है। 10 दिनों में फिल्म ‘धुरंधर 2’ की कुल कमाई 1,200 करोड़ रुपए का बिजनस किया है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन करीब 102 करोड़ रुपए छापे थे। इतना ही नहीं धुरंधर 2 ने नौवें दिन 49.67 करोड़ रुपए और दसवें दिन 62 करोड़ रुपए जमा किए।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply