Please assign a menu to the primary menu location under menu

IndiaTrending

‘थोड़ा खा लो…’ विदेशी को बार-बार खाना ऑफर करता रहा भारतीय, वीडियो ने जीता दिल

‘थोड़ा खा लो…’ विदेशी को बार-बार खाना ऑफर करता रहा भारतीय, वीडियो ने जीता दिल

Indian Sharing Food With Foreigner : भारत में “मिल-बांटकर खाने” की परंपरा सिर्फ एक आदत नहीं, बल्कि संस्कृति का हिस्सा है। यही संस्कृति एक वायरल वीडियो में देखने को मिली, जहां एक विदेशी शख्स भारतीय के व्यवहार से हैरान रह गया।

वीडियो में सड़क किनारे बैठकर खाना खा रहे एक भारतीय को दिखाया गया है, जो अपने खाने में पूरी तरह मग्न होता है। तभी एक विदेशी उसके पास आता है और मजाकिया अंदाज में उसके खाने में हाथ बढ़ा देता है, जैसे वह भी शेयर करना चाहता हो।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by East To The West (@ttairo)

विदेशी पर्यटक के साथ भारतीय शख्स ने शेयर किया अपना खाना

इस अचानक हरकत से भारतीय शख्स पहले थोड़ा चौंक जाता है, लेकिन अगले ही पल उसके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। वह बिना हिचकिचाए उस विदेशी को खाना ऑफर करने लगता है।

दिलचस्प बात यह है कि विदेशी बार-बार मना करता है, लेकिन भारतीय शख्स अपनी आदत और संस्कार के मुताबिक उसे बार-बार खाने के लिए कहता रहता है। इस पूरे पल में एक सच्चा अपनापन झलकता है, जो शायद शब्दों में पूरी तरह बयान नहीं किया जा सकता।

लोगों ने की भारतीय संस्कृति और मेहमाननवाजी की तारीफ

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। महज दो दिनों में इसे करीब 4.7 मिलियन यानी लगभग 5 मिलियन बार देखा जा चुका है।

यूजर्स इस वीडियो को देखकर भारतीय संस्कृति और मेहमाननवाजी की तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि यही वह खासियत है, जो भारत को बाकी दुनिया से अलग बनाती है- जहां अनजान लोग भी अपनों जैसा व्यवहार करते हैं।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply