
Virat Kohli And Anushka Sharma IPL Romance: इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने शानदार जीत दर्ज की। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में आरसीबी ने 6 विकेट से जीत हासिल कर फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया। लेकिन मैच के बाद जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहा, वो था विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का रोमांटिक अंदाज।
इस खास मैच को देखने के लिए अनुष्का शर्मा लंदन से भारत लौटी थीं। वह स्टेडियम में मौजूद रहकर अपने पति और टीम का हौसला बढ़ाती नजर आईं। जैसे ही आरसीबी ने जीत हासिल की, पूरा स्टेडियम जश्न में डूब गया। इसी दौरान विराट कोहली ने ऐसा कुछ किया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
Picking up exactly where they left off! ❤️
Defending champions #RCB kick off their #TATAIPL 2026 campaign with a clinical, comprehensive victory over #SRH 👏
Updates ▶️ https://t.co/Eo5z0jh4K4 #KhelBindaas | #RCBvSRH | @RCBTweets pic.twitter.com/q3IAaMP3LK
— IndianPremierLeague (@IPL) March 28, 2026
भरी महफिल में विराट ने अनुष्का को दिया फ्लाइंग किस
मैच खत्म होते ही विराट कोहली पहले मैदान पर अपने साथियों और फैंस से मिले। इसके बाद उन्होंने स्टैंड्स की ओर देखा, जहां अनुष्का शर्मा बैठी थीं। विराट ने उन्हें फ्लाइंग किस दिया, जिसे देखकर अनुष्का शर्मा भी शरमा गईं और उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब में फ्लाइंग किस भेजा। यह प्यारा पल कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
इस रोमांटिक मोमेंट को देखकर वहां मौजूद लोग भी मुस्कुरा उठे। खास बात यह रही कि आरसीबी से जुड़ी अनन्या बिरला भी इस कपल को देखते हुए मुस्कुराती नजर आईं। विराट और अनुष्का की केमिस्ट्री ने सभी का दिल जीत लिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ क्यूट मोमेंट
सोशल मीडिया पर फैंस इस पल को “सबसे क्यूट मोमेंट” बता रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि ऐसा लग रहा है जैसे दोनों आज भी एक-दूसरे को डेट कर रहे हों। वहीं कुछ लोग विराट को प्यार से ‘पुकी’ कहकर बुला रहे हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। वह आखिरी बार फिल्म ‘जीरो’ में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने ओटीटी फिल्म ‘कला’ में कैमियो किया था। अब वह भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक ‘चकड़ा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी, हालांकि इसकी रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है। ऐसी भी चर्चा है कि वह साउथ स्टार अल्लू अर्जुन के साथ बड़े प्रोजेक्ट से कमबैक कर सकती हैं।



