Please assign a menu to the primary menu location under menu

IndiaTrending

“ट्रेन रोक दी जाए?” वंदे भारत के सामने हाथ जोड़ती महिलाओं का वीडियो वायरल, छिड़ी बहस

“ट्रेन रोक दी जाए?” वंदे भारत के सामने हाथ जोड़ती महिलाओं का वीडियो वायरल, छिड़ी बहस

Vande Bharat Stop Controversy : वंदे भारत एक्सप्रेस से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो महिलाएं ट्रेन छूटने के वक्त प्लेटफॉर्म पर खड़ी होकर लोको पायलट से हाथ जोड़कर ट्रेन रोकने की गुहार लगाती नजर आ रही हैं।

आमतौर पर “ट्रेन छूट रही है क्या?” जैसे तंज सुनने वाले यात्रियों के लिए यह वीडियो एक अलग ही स्थिति दिखाता है, जहां सच में ट्रेन छूट रही होती है और उसे रोकने की कोशिश की जाती है। इस दौरान लोको पायलट के सामने एक मुश्किल फैसला खड़ा हो जाता है- नियमों का पालन किया जाए या इंसानियत दिखाई जाए।

दो महिला यात्रियों की छूटी वंदे भारत ट्रेन

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही वंदे भारत प्लेटफॉर्म से रवाना होती है, दो महिलाएं अपने सामान के साथ भागते हुए आती हैं और हाथ जोड़कर बार-बार ‘प्लीज’ कहती हैं। ट्रेन पहले से चल चुकी होती है, ऐसे में उसे रोकना आसान नहीं होता।

हालांकि वीडियो के अंत में ट्रेन की रफ्तार थोड़ी धीमी होती दिखाई देती है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि लोको पायलट ने महिलाओं की स्थिति को देखते हुए कुछ मानवीय संवेदनशीलता दिखाई। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि महिलाएं आखिरकार ट्रेन में चढ़ पाईं या नहीं।

वायरल वीडियो पर लोगों के बीच छिड़ी बहस

इस वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे इंसानियत का उदाहरण मानते हुए लोको पायलट की सराहना कर रहे हैं, तो वहीं कई यूजर्स इसका विरोध कर रहे हैं।

उनका कहना है कि एक या दो यात्रियों के लिए वंदे भारत ट्रेन रोकना सैकड़ों समय पर पहुंचे यात्रियों के साथ अन्याय है। कुछ ने रेलवे नियमों का हवाला देते हुए सख्त कार्रवाई की भी मांग की है। यह वीडियो एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि क्या ऐसी परिस्थितियों में मानवता को नियमों से ऊपर रखा जाना चाहिए या नहीं।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply