
Parasailing Rope Break Viral Video : गोवा के बागा बीच पर एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जिसने एडवेंचर स्पोर्ट्स की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। छुट्टियां मनाने आए टूरिस्ट्स उस वक्त डर से सिहर उठे, जब पैरासेलिंग के दौरान हवा में उड़ रहे एक टूरिस्ट की नाव से जुड़ी रस्सी अचानक टूट गई और वह सीधे समंदर में जा गिरा। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना 30 मार्च 2026 की है।
📍Goa: On March 29, a parasailing cable snapped during the activity, leading to a frightening incident. The video raises concerns about safety standards in adventure sports. pic.twitter.com/9t0Gn2GLe6
— Deadly Kalesh (@Deadlykalesh) March 30, 2026
गोवा में पैरासेलिंग के दौरान हुआ हादसा
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि नीले रंग के पैराशूट के
goa parasailing accident, baga beach viral video, adventure sports safety india, parasailing rope break, tourist accident goa
सहारे टूरिस्ट ऊंचाई पर उड़ रहा होता है और नीचे नाव तेज रफ्तार में आगे बढ़ रही होती है। सब कुछ सामान्य नजर आता है, लेकिन अचानक एक जोरदार झटका लगता है और रस्सी बीच से टूट जाती है।
इसके बाद टूरिस्ट हवा से सीधे समुद्र में गिर जाता है। इस दौरान नाव पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच जाती है। वीडियो में एक महिला की चीख भी सुनाई देती है, जबकि क्रू का एक सदस्य लोगों को शांत करने की कोशिश करते हुए कहता है कि घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि टूरिस्ट ने लाइफ जैकेट पहनी हुई है।
गोवा पुलिस मामले की जांच में जुटी
गनीमत यह रही कि क्रू मेंबर्स ने तुरंत कार्रवाई करते हुए समंदर में गिरे टूरिस्ट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या एडवेंचर स्पोर्ट्स के नाम पर लोगों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
फिलहाल गोवा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लेकिन यह वायरल वीडियो उन दावों की पोल खोलता नजर आता है, जिनमें पर्यटकों को पूरी सुरक्षा का भरोसा दिया जाता है।



